Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ दरगाह दादा मियां में हुआ रोजा इफ्तार:सियासी सामाजिक लोगों का लगा जमावड़ , सज्जादानशीन बोले- लोगों को जोड़ना दरगाह का मुख्य उद्देश्य

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ रमजान महीने में रोजा इफ्तार का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मॉल एवेन्यू स्थित दरगाह दादा मियां में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने हिस्सा लिया। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य, मुफ्ती इरफान फरंगी महली , टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान समेत बड़ी संख्या सियासी और सामाजिक लोगो का जमावड़ा लगा। ‘अमन-प्रेम दरगाह का संदेश’ इफ्तार से पहले दरगाह के सज्जादानशीन सबाहत हसन ने देश में अमन शांति के लिए दुआ किया। अजान की आवाज सुनते ही सभी लोगों ने एक साथ खजूर खाकर इफ्तार किया। सबाहत हसन शाह ने कहा- दरगाह पर इफ्तार पार्टी की परंपरा बहुत पुरानी। 24 रमजान को इस इफ्तार में दादा मियां के चाहने वाले तमाम अकीदतमंद हिस्सा लेते हैं। दरगाह से गंगा जमुना तहजीब का संदेश दिया जाता है। ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह के संदेश को आज भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। हिंदू मुस्लिम भाई चारा के साथ अमन और प्रेम दरगाह का संदेश है। ‘हिन्दू-मुस्लिम एक रहें’ स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सूफी संतो का यही संदेश था है कि हिन्दू मुस्लिम एक होकर रहे। इस दुनिया का मालिक दो नहीं है। एक है जिसे अलग-अलग धर्म के लोग अपने हिसाब से मानते हैं। हम साथ नमाज भी पढ़ते है और होली भी मनाते हैं ये असली भारत है। इस दरगाह से हमारा बहुत पुराना संबंधन है समय समय पर यहां आना होता है। दरगाह पर हमने विभिन्न धर्म के लोगों का जमावड़ा देखा। दरगाह वाले सच्चे सूफी है जो हमेशा समाज को जोड़ने की बात करते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमला नेहरू नगर में महिला ग्रुप का होली मिलन:गीत, नृत्य और कविता पाठ से रंगारंग प्रस्तुतियां दीं
    Next Article
    अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने नववर्ष स्वागत की तैयारी की:लखनऊ में पदयात्रा और नुक्कड़ सभाएं होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment