Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन बेचने के लिए किया:जिसने हमारे घर को गंगाजल से धुलवाया, वो दर्द नहीं समझ सकते

    11 hours ago

    1

    0

    अखिलेश यादव ने रविवार को नोएडा के दादरी में समाजवादी समता भाईचारा रैली को संबोधित किया। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर उन्होंने तंज कसा कि यूपी के 7 में से 6 एयरपोर्ट बंद हो गए हैं। कम से कम यह वादा करते जाते कि उद्घाटन के बाद इसे बेचा नहीं जाएगा। लगता तो ऐसा है कि यह उद्घाटन ही बेचने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा- जिसने अत्याचार, अन्याय और उत्पीड़न की पीड़ा नहीं झेली, वो हमारे दर्द को नहीं समझ सकते। वो हमदर्दी तो दिखा सकते हैं, लेकिन हमारा दर्द महसूस नहीं कर सकते। जो हमारे घर को गंगाजल से धुलवाने पर हमें हुआ था। सपा प्रमुख ने कहा- मंदिर जाने पर मंदिर धुलवाने पर हमने यह दर्द महसूस किया था। हम उन नकारात्मक लोगों को मिटाना नहीं चाहते, बस समझाना चाहते हैं। अब दौर बदल गया है। अभी समय है- चालबाजी छोड़ दें, भेदभाव छोड़ दें। भविष्य उनका नहीं है। नहीं तो आज उनके झंडे उतर गए हैं, कल सत्ता के सिंहासन से भी उतार दिए जाएंगे। इससे पहले, अखिलेश ने 9वीं सदी के गुर्जर-प्रतिहार वंश के सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद गंगाजल से उनकी प्रतिमा का शुद्ध की। इस रैली को सपा के 2027 विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज माना जा रहा है। दरअसल, पश्चिमी यूपी में गुर्जर समुदाय काफी प्रभावशाली माना जाता है। गाजियाबाद, नोएडा, दादरी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, कैराना जैसी करीब 24 सीटों पर 20 से 70 हजार तक गुर्जर वोट हैं। अब तक यह भाजपा का साथ देता आया है। अब सपा इस गठजोड़ में सेंधमारी करना चाहती है। पहले तस्वीरें देखिए- अखिलेश के भाषण की बड़ी बातें- 1. जो कल रैली हुई थी उसकी तो पोल हमारे बहुत लोगों ने खोल दी अखिलेश ने कहा- जो कल रैली हुई थी, उसकी तो पोल हमारे बहुत लोगों ने खोल दी है। कोई कैमरे से नहीं बच सकता। जो पार्टी अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बोलती है, उन्हें अपने सरकारी कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा। अब भाजपा की उत्तर प्रदेश से छुट्टी तय है। इसके बाद दिल्ली से भी छुट्टी होना तय है। हम लोग तो 10 साल से सरकार में नहीं हैं। कम से कम अपनी छोटी वाली एटीएम का तो हिसाब-किताब कर लेते। इस एटीएम ने पूरी दुनिया को परेशान किया होगा। 2. नोएडा के विकास में समाजवादियों का योगदान कोई भूल नहीं सकता हम सब लोगों ने वह लड़ाई लड़ी थी, जब दूसरे लोग हमारे इतिहास, हमारे सम्राट को भी छीनना चाहते थे। 2027 में सरकार बनाइए, राजधानी लखनऊ में तमाम PDA महापुरुषों के योगदान को याद दिलाने के लिए हम रिवर फ्रंट पर प्रतिमा लगाएंगे। इस नोएडा के विकास के लिए समाजवादियों का योगदान कोई भूल नहीं सकता। ये केवल रैली नहीं, आह्वान भी है कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय के राज को लाने के लिए हम PDA के लोग मिलकर सरकार बनाने जा रहे। 3. बदलाव लाना होगा, साल लगे या सदी हम पीछे नहीं हटेंगे PDA के लोग जानते और महसूस करते हैं कि उनके साथ भेदभाव, तिरस्कार होता है। समय-समय पर उनका सम्मान छीना जाता है। हमें बदलाव लाना होगा। इसके लिए साल लगे या सदी, हम पीछे नहीं हटेंगे। 5% लोग 95% लोगों का शोषण करके अधिकारों से वंचित करने का काम कर रहे हैं। 4. संविधान तब तक खतरे में रहेगा, जब तक भाजपा है बाबा साहब हमें कागज का ऐसा दस्तावेज देकर गए हैं, जो लोहे की तलवार से ज्यादा मजबूत है। चाहे जितनी भी रुकावट आए, हम लोग गैर-बराबरी खत्म करने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। PDA के लिए संविधान की रक्षा जीवन-मरण का विषय है। जो 400 सीटें जीतकर संविधान बदलने की साजिश कर रहे थे, वो 2024 में हार कर अंडरग्राउंड हो गए हैं, लेकिन संविधान तब तक खतरे में रहेगा, जब तक भाजपा है। 5. नौकरी भाजपा के एजेंडे में कभी नहीं रही अखिलेश ने कहा कि नौकरी भाजपा के एजेंडे में कभी नहीं रही। क्योंकि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के तहत जो आरक्षण है, वो उनके एजेंडे में कभी नहीं रहा। इसीलिए सरकारी नौकरी नहीं देते, पेपर लीक कराते हैं। 6. जेवर के एयरपोर्ट को एनओसी दिलाने का काम समाजवादी पार्टी ने किया था जेवर के एयरपोर्ट को किसी ने एनओसी दिलाने का काम किया था, तो वह समाजवादी पार्टी थी। उसी का परिणाम है कि आज यहां पर एयरपोर्ट बना। आगे हम लोग बाजार के रेट से किसान भाइयों की जमीन लेकर उनका सम्मान करने का काम करेंगे। आने वाले समय में भरोसा दिलाना चाहते हैं कि 1090 को और मजबूत करके अपनी बहनों को सुरक्षा देने का काम करेंगे। समाजवादी पेंशन दोबारा शुरू करेंगे। अपनी गरीब माताओं-बहनों के लिए 40 हजार रुपए हर साल देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे। अखिलेश यादव की रैली की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की दालमंडी में 30 मकान तोड़े जा रहे:छेनी-हथौड़ी और बुलडोजर चल रहा; 150 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी
    Next Article
    मूर्ति पर नायब-तहसीलदार ने चलाई हथौड़ी, SDM हाथ जोड़े रहीं:सीतापुर में दुर्गा मंदिर ढहाया गया; ड्राइवर ने बुलडोजर चलाने से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment