Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले–शंकराचार्य कई नकली संतों का मुकाबला कर रहे:चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा, SIR आंकड़ों की बूथवार करेंगे जांच

    3 hours ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा भेदभाव करती है। इस बार पीडीए समुदाय भाजपा को हराने जा रहा है। समाजवादी पार्टी पीडीए की एकजुटता से भाजपा को सत्ता से हटाने जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज में सौहार्द, तरक्की और खुशहाली के लिए काम कर रही है, आगे भी करती रहेगी। शनिवार को जयपुर में विजन इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित हरमोनियस हेरिटेज समिट के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि सौहार्द से अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली आती है। समाज में सामंजस्य होगा तो विकास होगा, भाईचारा, और बराबरी आएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि पूज्यनीय शंकराचार्य जी कई नकली संतों का मुकाबला कर रहे हैं। हम उनकी बहादुरी और साहस के लिए उन्हें बधाई देते हैं। हम लोग पूज्यनीय शंकराचार्य जी का सम्मान करते हैं। सम्मान करते रहेंगे। भविष्य में जब भी मौका मिलेगा उनका आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ेंगे। फर्जीबाड़ा कर सपा का वोट कटवाया अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। भाजपा ने एसआईआर के दौरान धांधली करने की साजिश रची। फर्जी दस्तखत करके फार्म-7 के जरिए समाजवादी पार्टी के वोटरों का वोट काटने का षड्यंत्र किया। बड़े पैमाने पर फर्जी फार्म भराये। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पीडीए प्रहरियों ने भाजपा के फर्जीवाड़े को पकड़ लिया। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से इस फर्जीवाडे़ की शिकायत की लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा ने समाजवादी पार्टी के एक नगर अध्यक्ष का फर्जी साइन कराकर समाजवादी पार्टी का ही वोट कटवा दिया। जिलाधिकारी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय यह ढंूढ रहे थे कि समाजवादी पार्टी को फर्जीवाड़े की जानकारी कौन दे रहा है। अखिलेश ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण तभी होगा जब भाजपा सरकार जायेगी, इस बार पीडीए समुदाय भाजपा को हराने का काम करेगा। एसआईआर के आंकड़ों की बूथवार जांच करेंगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग चुनाव आयोग के माध्यम से हर राज्य में विपक्ष को परेशान कर रहे है। लेकिन यूपी आते आते भाजपा खुद परेशान हो गयी। यूपी में समाजवादी पार्टी ने सिर्फ एक बार एसआईआर का समय बढ़ाने की मांग की थी, उसके बाद समय भाजपा के इशारे पर बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि नई वोटर लिस्ट आयी है। अभी समाजवादी पार्टी हर बूथ पर जांच करेगी, देखेगी कि कहीं समाजवादी पार्टी के वोट के साथ कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी को बर्बाद कर दिया। तमाम तरह का अवैध कारोबार हो रहा है। नशे का कारोबार बढ़ रहा है। हर जिले में गांजा पकड़ा जा रहा है। आखिर गांजा कहां जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर यह स्थिति रही तो आने वाले समय में ओटीटी पर गांजागंज और धुंआ-धुंआधार जैसी फिल्में भी आ जाएगी। एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन यूपी में और मजबूत होगा। पुलिस को दिया सबसे बेहतरीन रिस्पांस सिस्टम अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास का मॉडल दिया। आगरा-लखनऊ कन्ट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे बनाकर समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो विजन दिया अब उसी को अपना कर एनएचआई एक्सप्रेस-वे बना रहा है। जब देश में एक्सप्रेस-वे का कोई मानक नहीं था तब समाजवादी सरकार ने रिकार्ड समय में सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बनाया था। ऐसा इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया कि जरूरत के समय एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतारे जा सकते हैं। इसी तरह से समाजवादी पार्टी की सरकार ने पुलिस को सबसे बेहतरीन रिस्पांस सिस्टम दिया था। डिजिटल डिवाइड खत्म करने के लिए छात्रों को 20 लाख लैपटाप बांटे। भाजपा विरासत की दुश्मन उन्होंने कहा कि भाजपा विरासत की दुश्मन है। भाजपा सरकार ने पौराणिक परम्पराओं के जीते-जागते उदाहरण, हमारी विरासत मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करा दिया। राजमाता पूज्यनीय अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को तोड़ दिया। भाजपा सरकार के लोग अपना इतिहास बनाने के लिए राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का इतिहास मिटाना चाहते हैं जब ध्वस्तीकरण के खिलाफ आवाज उठी तो मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ध्वस्तीकरण की फोटो एआई जनरेटेड है। भाजपा विरासत और इतिहास को मिटाकर अपना इतिहास बनाना चाहती है। जनता इस बार हराकर इनको जवाब देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बातचीत फेल तो पूरे क्षेत्र पर बुरा असर...', सीजफायर पर बोले बिलावल भुट्टो
    Next Article
    ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच घिसटा युवक, दो टुकड़े हुए:रतलाम में चलती गाड़ी में चढ़ रहा था, गोल घूमकर पटरी पर जा गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment