Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन:आगरा में सरकार खिलाफ नारेबाजी, पुलिस ने जबरन बस में बैठकर हिरासत में लिया

    6 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार को किला के पास से पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। यह सभी कार्यकर्ता एक दिन पहले दिल्ली में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में जमा हुए थे। प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल हुए। हालांकि, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने करीब 50 सपाइयों को हिरासत में ले लिया। उन सभी को पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए एहतियातन लाल किला परिसर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 3 तस्वीर देखिए… पुलिस ने हिरासत में लेकर जबरन बस में बैठाया दरअसल, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं को हटाने और हिरासत में लेने के विरोध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। इसी के तहत बुधवार को आगरा के लाल किला परिसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए इकट्‌ठा हुए। प्रदर्शन की सूचना पर पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल किला परिसर पर तैनात था। जैसे ही सपा कार्यकर्ता पहुंचे और प्रदर्शन शुरू किया, उन सभी को हिरासत में ले लिया गया। सभी कार्यकर्ताओं को जबरन बस में बैठाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया। महानगर अध्यक्ष ने की अपील, महिलाएं करती रहीं नारेबाजी हिरासत में लेने के दौरान सपा के महानगर अध्यक्ष ने हाथ जोड़कर पुलिस से कार्यकर्ताओं को न ले जाने की अपील की, लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। कार्यकर्ताओं ने सरकार को "निकम्मी सरकार" बताते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सांसद डिंपल यादव देश के बच्चों की सुरक्षा के लिए एक मां की तरह आगे आईं। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव खुद भी एक मां हैं, इसलिए उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। पुलिस लाइन में नारेबाजी- 'जेल चले भाई चले' आगरा के पुलिस लाइन में सपा कार्यकर्ताओं की ओर से अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने और दिल्ली प्रोटेस्ट में बच्चों के ऊपर हुई हिंसा का विरोध किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया, हम दिवाने कहां चले, जेल चले भाई जेल चले। इसके अलावा जब-जब योगी डरता है तब तब पुलिस को आगे करता है इस तरह की नारेबाजी लगातार की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन:प्रयागराज में अंबेडकर वाहिनी युवजन सभा ने पीएम-शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा
    Next Article
    अंबेडकरनगर हवाई पट्टी परिसर में हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरा:सूखी झाड़ियों ने पकड़ी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment