Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश की गिरफ्तारी पर सपाइयों का प्रदर्शन:बोले- वोट चोर इस्तीफा दो; अंबेडकर चौक किया जाम

    7 hours ago

    1

    0

    मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद गोरखपुर सपा पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 19 विपक्षी दलों की ओर से निकाले गए ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ को पुलिस ने रोक दिया। इसी दौरान अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने की सूचना गोरखपुर पहुंची तो सपा कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे पर जुट गए। करीब 50 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं के हाथों में बैनर और पोस्टर थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। ‘वोट चोर, कुर्सी छोड़’ के लगे नारे प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, कुर्सी छोड़’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ समेत कई नारे लगाए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार आवाज उठा रहा है। दिल्ली में मार्च के दौरान अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद गोरखपुर में भी कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। अंबेडकर चौराहे पर कार्यकर्ताओं के जुटने के बाद कुछ देर तक राजनीतिक माहौल गर्म रहा। कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे और हाथों में लगे पोस्टर-बैनर के जरिए अपनी मांगों को उठाते रहे। नामांकन के बाद धरना स्थल पहुंचे डॉ. संजय त्रिपाठी दरअसल, मंगलवार को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. संजय त्रिपाठी नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। उनके नामांकन में शामिल होने के लिए सपा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉ. संजय त्रिपाठी सीधे अंबेडकर चौराहे पर चल रहे धरने में पहुंच गए। धरना स्थल पर पहुंचने के बाद डॉ. संजय त्रिपाठी कार्यकर्ताओं के बीच नीचे बैठ गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कुछ देर तक धरने में शामिल होकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी जारी रखी। जिलाध्यक्ष समेत कई नेता रहे मौजूद प्रदर्शन में सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम और महानगर के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के हाथों में बैनर-पोस्टर थे और वे एकजुट होकर पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगा रहे थे। सपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्तियां भी जाहिर कीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ई-रिक्शा का कांस्टेबल ने नहीं दिया किराया-VIDEO:चालक बोला- अब 10 रुपए के लिए थाने जाएंगे क्या, इसलिए पुलिस वालों को कोई नहीं बैठाता
    Next Article
    डिप्टी सीएम केशव, चंपत राय आज प्रयागराज में:अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह, सांस्कृतिक चेतना संगोष्ठी में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment