Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश को पोस्टर में रहमान डकैत दिखाने पर भड़के सपाई:लखनऊ में सड़क पर उतरे, पोस्टर फाड़े, कहा-अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ लगी होर्डिंग्स के विरोध में मंगलवार दोपहर सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। पोस्टर फाड़ डाले और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपाइयों ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग इस तरह के होर्डिंग्स लगाकर हमारे नेता का अपमान कर रहे हैं, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये होर्डिंग्स ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नाम की संस्था ने लखनऊ, जौनपुर, अमेठी समेत 10 जिलों में लगवाए हैं। इसकी तस्वीरें मंगलवार सुबह सामने आईं। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। होर्डिंग में अखिलेश को फिल्म 'धुरंधर' के विलेन 'रहमान डकैत' की तरह दिखाया गया है। नीचे लिखा है- अखिलेश का ल्यारी राज। होर्डिंग में तरफ कन्या पूजन करते योगी की तस्वीर लगी है। नीचे लिखा है- धुरंधर सीएम। होर्डिग के जरिए पूछा गया है- आपको क्या चाहिए? होर्डिंग में अखिलेश की तस्वीर के नीचे उनके शासनकाल के दौरान हुए मुजफ्फरनगर, शामली के दंगों की खबरों की कटिंग लगी है। वहीं, सीएम योगी की तस्वीर के नीचे माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी पर एक्शन की कटिंग लगी है। होर्डिंग्स फाड़ने की तस्वीरें देखिए- पढ़िए सपा कार्यकर्ताओं ने क्या कहा जानिए, होर्डिंग्स में क्या-क्या दिखाया गया? होर्डिंग में एक तरफ सपा शासन को दंगे, अराजकता और माफियाराज से जोड़कर दिखाया गया है। लाल टोपी, काला चश्मा लगाए अखिलेश की एडिट की हुई तस्वीर लगी है। इसमें अखिलेश 'रहमान डकैत' की तरह दिखाए गए हैं। उनकी तस्वीर के नीचे 2012 से 2017 के बीच के सपा शासनकाल के अपराधों की घटनाओं का जिक्र किया गया है। 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने निभाई थी। रहमान डकैत पाकिस्तान के कराची में ल्यारी नाम के इलाके का डॉन था। इसके अलावा, सीएम योगी की सरकार में माफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाइयों के बारे में बताया गया है। होर्डिंग पर ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ नामक संस्था के पदाधिकारियों के नाम और तस्वीरें लगी हैं। सीएम आवास के पास लगी होर्डिंग में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह, महामंत्री अभिनव तिवारी के नाम फोटो सहित लगे हैं। संगठन के महामंत्री बोले- होर्डिंग्स किसी भी राजनीतिक से प्रेरित नहीं संगठन के महामंत्री अभिनव तिवारी ने बताया- होर्डिंग्स किसी भी राजनीतिक दल या नेता से प्रेरित नहीं हैं। यह एक तरह का जनजागरूकता और संवाद अभियान है, जिसके माध्यम से युवाओं से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वे भविष्य में किस दिशा में जाना चाहते हैं। इसका मकसद किसी राजनीतिक दल का समर्थन या विरोध करना नहीं है। 15 अप्रैल को संगठन एक प्रेस वार्ता करेगा। इसमें इस अभियान से जुड़ी डिटेल जानकारी साझा की जाएगी। सियासत में कैसे हुई फिल्म 'धुरंधर' की एंट्री? जानिए फिल्म को लेकर क्या है विवाद- फिल्म ‘धुरंधर-2’ में आतिफ अहमद नाम का एक किरदार है, जिसे अतीक अहमद जैसा बनाया गया है। इस किरदार को ISI एजेंट और नकली नोटों का सप्लायर दिखाया गया है। फिल्म ‘धुरंधर-2’ के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही विवाद तेज हो गया है। विवाद का केंद्र ‘आतिफ अहमद’ नाम का किरदार है, जिसे अतीक अहमद से प्रेरित बताया जा रहा है। इसे लेकर राजनीतिक दलों, सामाजिक समूहों और दर्शकों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है। फिल्म अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह किरदार यूपी के गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद से मिलता-जुलता है। फिल्म में खुफिया एजेंसी से जुड़े संदर्भ भी दिखाए गए हैं, जिससे विवाद और बढ़ गया है। कई नेताओं ने ISI कनेक्शन वाले चित्रण को गलत और संवेदनशील मुद्दों को भड़काने वाला बताया है। ------------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में VVIP चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग : 2012-2017 की खबरों की कटिंग लगाई, लिखा- ल्यारी राज नहीं भूलेंगे लखनऊ में VVIP चौराहे पर अखिलेश यादव के खिलाफ होर्डिंग लगाया गया है। इसके जरिये उनके 2012 से 2017 तक के शासनकाल पर सवाल खड़े किए गए हैं। इस होर्डिंग पर लिखा है- सपा का ल्यारी राज न भूले हैं, न भूलेंगे। उस दौरान 5 साल में हुई घटनाओं की खबरों की कटिंग लगाई गई है। इस पर नीचे समाजसेवी देवेंद्र तिवारी लिखा गया है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    PAK-अफगानिस्तान का पॉल्यूशन कैसे हिमालय के लिए बन रहा मुसीबत?
    Next Article
    तुम्हारे बाप की यूनिवर्सिटी है...कहने वाले 2 छात्र सस्पेंड:DDU में छात्र और परीक्षा नियंत्रक के बीच 'तू-तू मैं-मैं'...देखें VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment