Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश ने केशव-ब्रजेश की REEL शेयर की:लिखा- दो स्टूलों से कुर्सी नहीं बनती; केशव का पलटवार- हिट जोड़ी से घबराना जायज

    2 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार रात ‘X’ पर दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक की रील शेयर की। बैकग्राउंड में गाना लगाया कि दुनिया के ठगों से बचने जरा…। साथ ही कैप्शन के साथ तंज कसा। लिखा- दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती। अब 14 घंटे बाद केशव मौर्य ने अखिलेश पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा- एक फिट और हिट जोड़ी से आपका घबराना जायज है। आपके संरक्षण में वंचित-मजदूर वर्गों पर किए गए अत्याचारों को प्रदेश न भूला है, न ही भूलेगा। जनता कमल खिलाकर हिसाब लेगी। केशव ने लिखा- हम दोनों की जोड़ी जनता के भरोसे की पहचान केशव ने शनिवार सुबह 10 बजे X पर पटलवार करते हुए लिखा- आपकी जानकारी के लिए यह अच्छा भी है, क्योंकि केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक की जोड़ी आज जनता के भरोसे की पहचान बन चुकी है। मैं महान चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के वंश का प्रतिनिधि हूं। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर अखंड भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हूं। इसके साथ ही करुणावतार भगवान गौतम बुद्ध की विरासत से भी जुड़ा हूं, जिन्होंने संसार को शांति, समता और न्याय का मार्ग दिखाया। लेकिन, योजनाबद्ध तरीके से आपके संरक्षण में शाक्य समाज सहित कुशवाहा, मौर्य, सैनी और अन्य वंचित-मजदूर वर्गों पर किए गए अत्याचारों को प्रदेश न भूला है, न ही भूलेगा। इन अन्यायों का जवाब आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से कमल खिलाकर दिया जाएगा। 2047 तक विकसित भारत और विकसित यूपी के संकल्प के साथ हर अन्याय का पूरा हिसाब किया जाएगा। अखिलेश ने जिस वीडियो को शेयर किया, उसके बारे में जानिए अखिलेश ने शुक्रवार रात 10 बजे रील शेयर की। इसमें हंसते-मुस्कुराते दोनों डिप्टी सीएम की जुगलबंदी दिख रही है। दोनों पार्क में टहल रहे हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है...दुनिया के ठगों से बचना जरा, इनके दिल में है पाप भरा, इनकी बातों में आना नहीं…। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य का यह वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर दोनों डिप्टी सीएम कुशीनगर पहुंचे थे। वीडियो में ब्रजेश पाठक कह रहे हैं- हमें भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में आने का मौका मिला है। हमारे साथ हमारे साथी और परिवार के सदस्य केशव मौर्य जी हैं। यह एक अद्भुत संयोग है। आज अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस भी है। भगवान बुद्ध ने देश को प्रेम और करुणा का संदेश दिया। वह आज भी चिरस्थायी रूप से जागृत है। यह इस धरा पर आकर महसूस हो रहा है। जिस तरीके से भारत आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर यह स्पष्ट है। इसलिए मैं प्रदेश के जवानों से कहना चाहता हूं- उठो जवानों, तुम्हें जगाने क्रांति द्वार पर आई है। मोदी जी का बिगुल बज चुका है। जाग उठी तरुणाई है। नमो बुद्धाय। एक्सपर्ट बोले- अखिलेश नहीं चाहते कि पीडीए का काउंटर आ पाए पहले भी हो चुका है केशव-अखिलेश टकराव अखिलेश ने लोकसभा चुनाव के बाद केशव पर हमले तेज किए जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव में अखिलेश का PDA का फॉर्मूला सफल रहा है। सपा के 37 सांसदों में से 23 पिछड़े वर्ग से हैं। इनमें 7 कुर्मी, 6 यादव, 2 मौर्य-कुशवाहा, 2 निषाद, लोधी, शाक्य और राजभर समाज से एक-एक सांसद है। भाजपा के 33 में से मात्र 9 सांसद पिछड़े वर्ग के हैं। उसके बाद से अखिलेश ने केशव पर हमले तेज कर दिए। अखिलेश कभी उन्हें 'दिल्ली का मोहरा' बताते हैं, तो कभी 'सौ लाओ सरकार बनाओ' का ऑफर देते हैं। --------------------------- भास्कर सर्वे यूपी में भाजपा पसंद, लेकिन विधायक बदलने होंगे:सहयोगी दलों के नुकसान का फायदा भाजपा को, सपा की सीटें भी बढ़ रहीं यूपी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने में सिर्फ 8 महीने शेष हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गईं हैं। दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजों में सामने आया कि यूपी में भाजपा लोगों की पहली पसंद है, लेकिन 2027 चुनाव जीतने के लिए विधायकों के चेहरे बदलने होंगे। लोग मंत्रियों और विधायकों से नाराज दिखे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम-राइफल्स के जवान ने की हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल की बारात में डांस कर रहा था; FIR दर्ज
    Next Article
    मैनपुरी पुलिस ने मारा छापा,12 बाइक बरामद:अलग-अलग जिलों से बाइक चुराकर मैकेनिक को बेचते थे चोर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment