Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी पुलिस ने मारा छापा,12 बाइक बरामद:अलग-अलग जिलों से बाइक चुराकर मैकेनिक को बेचते थे चोर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बिछवां पुलिस और ए.वी.टी. टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें और 3030 रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नगला जीसुख निवासी बृजेश कुमार, मैनपुरी की आसरा कॉलोनी निवासी विकास चौहान और विलासपुर निवासी कौशलेन्द्र उर्फ सुशांक के रूप में हुई है। यह गिरोह विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिलें चुराकर बेचता था। पुलिस को सूचना मिली थी कि चोर सुल्तानगंज बिजलीघर के सामने झाड़ियों में छिपे हैं, जिसके बाद दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया और चोरी की बाइकें बरामद की गईं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई जिलों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। मुख्य आरोपी बृजेश कुमार का आपराधिक इतिहास लंबा है, उस पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दोनों अभियुक्तों के खिलाफ भी चोरी और संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। एसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और चोरी की अन्य घटनाओं में इनकी क्या भूमिका रही है। एसपी सिटी ने बताया कि दो चोर विभिन्न जिलों से बाइकें चुराकर मैकेनिक कौशलेन्द्र को बेचते थे। कौशलेन्द्र इन बाइकों के चेसिस नंबर और अन्य पहचान छिपाकर उन्हें अच्छे मुनाफे पर बेच देता था। यह गिरोह लंबे समय से इस काम को अंजाम दे रहा था। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल के नेतृत्व में बिछवां थाना पुलिस और ए.वी.टी. टीम के कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने केशव-ब्रजेश की REEL शेयर की:लिखा- दो स्टूलों से कुर्सी नहीं बनती; केशव का पलटवार- हिट जोड़ी से घबराना जायज
    Next Article
    फिरोजाबाद में गर्भवती गाय की पीट-पीटकर हत्या:ग्रामीणों ने किया हंगामा, बजरंग दल ने सख्त कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment