Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव अपनी डॉक्टर भांजी की शादी में पहुंचे:बोले- मुझे मोदी जैसा मित्र नहीं चाहिए; यूपी में कांग्रेस के साथ लड़ेंगे चुनाव

    4 hours ago

    2

    0

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे। वे यहां ओल्ड राव पैलेस में अपनी भांजी डॉ. श्वेता की शादी में शामिल हुए। दरअसल, मुलायम सिंह यादव की चचेरी बहन कुसुमलता की रेवाड़ी में शादी हुई थी। कुसुमलता की नातिन डॉ. श्वेता हैं। वह विराट अस्पताल में डॉक्टर हैं। उनके मंगेतर डॉ. ऋषभ भी रेवाड़ी के ही रहने वाले हैं। 2017 में विराट अस्पताल का उद्घाटन भी मुलायम सिंह ने किया था। मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के मित्र कहने पर तंज कसा। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि उन्हें ऐसे मित्र की जरूरत नहीं है। जानिए अखिलेश यादव ने और क्या कहा… मोदी सरकार जनगणना से भाग रही अखिलेश यादव ने कहा, विपक्ष की एकजुटता के चलते मोदी सरकार झुक गई। मोदी सरकार जनगणना से भाग रही है, क्योंकि जनगणना से जातियों का पता चलेगा और लोग बाबा साहब के संविधान के तहत अपने हक और अधिकार मांगेंगे। विपक्ष पूरी तरह से महिला आरक्षण के पक्ष में है। मनमाने तरीके से परिसीमन थोपने का षड्यंत्र रचा गया था। हरियाणा में PDA फार्मूला लागू हो सपा प्रमुख ने कहा कि वे चाहते हैं कि हरियाणा में भी यूपी और बिहार की तरह PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूला लागू हो और सब एक साथ आएं। पश्चिम बंगाल, असम व तमिलनाडु में बीजेपी की हालत बुरी तरह से खराब है। बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की जमानत बचाने के लिए तीन दिन का संसद का विशेष सत्र बुलाया है, ताकि इंडिया गठबंधन के सांसद प्रचार न कर सकें। यूपी के कांग्रेस के साथ लड़ेंगे चुनाव अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा ने आज तक अपने संगठन की अध्यक्ष किसी महिला को नहीं बनाया। इंडिया गठबंधन यूपी चुनाव में इकट्ठा लड़ेगा और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। मोदी द्वारा अखिलेश को मित्र बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने हाथ जोड़कर कहा था कि उन्हें ऐसे मित्र की जरूरत नहीं है। अखिलेश की भांजी और उनके दूल्हे को जानिए… श्वेता ने गाजियाबाद, ऋषभ ने बरेली से MBBS की झाल गांव निवासी राजबीर के 2 बेटों में डॉ. ऋषभ बड़े हैं। ऋषभ के पिता राजबीर यादव कृष्णा एजुकेशन सोसाइटी के नाम से स्कूल-कॉलेज चलाते हैं। ऋषभ की स्कूलिंग कोसली में हुई। फिलहाल डॉ. ऋषभ बरेली से MBBS करने के बाद मास्टर ऑफ चिरुर्गिया (MCH) कर रहे हैं। बूढ़पूर गांव निवासी सुखबीर सिंह यादव की बेटी श्वेता की स्कूलिंग रेवाड़ी में हुई। उन्होंने गाजियाबाद से MBBS की। डॉ. श्वेता के भाई डॉ. विराट बाल रोग विशेषज्ञ हैं। रेवाड़ी में 2017 से अपना अस्पताल चला रहे हैं। दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते हैं डॉ. विराट ने कहा कि डॉ. श्वेता और डॉ. ऋषभ की शादी अरेंज मैरिज है। दोनों परिवार लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। श्वेता की मेडिकल की पढ़ाई पूरी होने के बाद दोनों परिवारों ने ऋषभ व श्वेता की शादी पर विचार किया। जब ऋषभ और श्वेता से रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने भी हां कर दी। जिसके बाद दोनों परिवारों ने अपनी पुरानी जान-पहचान को रिश्तेदारी में बदलने का निर्णय लिया। अब जानिए मुलायम परिवार का रेवाड़ी से क्या नाता…. मुलायम यादव की चचेरे बहन की शादी रेवाड़ी में हुई यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की चचेरी बहन कुसुमलता की शादी रेवाड़ी के नंदरामपुर बास गांव में एडवोकेट महेंद्र सिंह से हुई थी। कुसमलता ने अपनी बेटी संगीता की शादी बूढ़पूर के रहने वाले सुखबीर सिंह से की। संगीता और सुखबीर सिंह के दो बच्चे- विराटवीर और श्वेता हैं। दोनों डॉक्टर हैं और शहर में विराट अस्पताल चलाते हैं। 2021 में कुसुमलता का निधन हुआ मुलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री और देश के रक्षामंत्री रहते हुए रेवाड़ी आए थे। 31 मार्च 2021 में कुसुमलता का निधन हो गया था। तब मुलायम सिंह उनके घर तो नहीं आए, लेकिन फोन पर परिवार को सांत्वना दी थी। 10 अक्टूबर 2022 को मुलायम सिंह यादव का भी निधन हो गया था। आखिरी बार 2017 में रेवाड़ी आए मुलायम सिंह यादव मुलायम सिंह यादव आखिरी बार सितंबर 2017 में रेवाड़ी आए थे। तब उन्होंने डॉ. विराटवीर अस्पताल का उद्घाटन किया था। इसके बाद मुलायम यादव बिहार के पूर्व CM लालू यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव के मॉडल टाउन स्थित आवास पर भी गए और परिवार के लोगों से बात की थी। ------------- ये खबर भी पढ़िए… जिस चायवाले के यहां छापा पड़ा, अखिलेश ने उसे बुलाया:पीतल का भगोना दिया; कहा-मेरे पास भी एल्युमिनियम के बर्तन, घर सील कर दें फतेहपुर में जिस चाय की दुकान पर छापेमारी की गई, उस चायवाले को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी दफ्तर बुलाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- चायवाले को परेशान कर रहे हैं। एक मुस्लिम समुदाय के नेता को आगे करके मारपीट कराई, ताकि केस बन सके। छापेमारी करवा रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत में फाइनल होगी डील? देखें हल्ला बोल
    Next Article
    गाजियाबाद में 50 हजार का इनामी जसलीम एनकाउंटर में ढेर:4 साल की भांजी के साथ रेप कर की थी हत्या, 2 सिपाही भी गोली लगने से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment