Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में 50 हजार का इनामी जसलीम एनकाउंटर में ढेर:4 साल की भांजी के साथ रेप कर की थी हत्या, 2 सिपाही भी गोली लगने से घायल

    3 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची से रेप करने वाला जसलीम उर्फ छोटू का पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जसलीम पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के दो सिपाही भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद जसलीम उर्फ छोटू 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जानिए पूरा मामला.. आरोपी मामा (25) मुजफ्फरनगर के सिसौली क्षेत्र का रहने वाला है। वह गाजियाबाद के टीला थानाक्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता है। उसके कमरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसकी बहन अपने परिवार के साथ रहती है। शनिवार को वह बहन के कमरे पर गया। बहनोई ने बताया- दोपहर करीब 1 बजे उनका साला घर पहुंचा। बेटी को घूमाने के बहाने अपने घर ले गया। देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो वह उसके कमरे पर पहुंचे। बच्ची उसके साथ नहीं थी। बच्ची के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसे उनके घर के बाहर छोड़ आया था। बहन और बहनोई परेशान हो गए और बच्ची को ढूंढ़ने लगे। लेकिन वह नहीं मिली। देर शाम तक जब बच्ची नहीं मिली तो परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के थानों में बच्ची की फोटो भेज दी। पुलिस को देर रात बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक बच्ची की लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने गुमशुदा बच्ची की फोटो से पहचान कराई। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी बच्ची की पहचान कर ली। पिता ने कहा था कि बेटी को खिलाने के बहाने मेरा साला उसे अपने घर ले गया। वहां बच्ची के साथ रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बच्ची के शव को करीब 500 मीटर दूर बीकानेर 80 फुटा रोड पर ले गया और एक कार के नीचे फेंककर कमरे पर आ गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 3 टीमें गठित की थी। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव अपनी डॉक्टर भांजी की शादी में पहुंचे:बोले- मुझे मोदी जैसा मित्र नहीं चाहिए; यूपी में कांग्रेस के साथ लड़ेंगे चुनाव
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 16 झोपड़ियों में लगी आग:लाखों का सामान जला, ट्रैक्टर ट्रॉली सहित बाइक भी जली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment