Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव गंगा पुल पर जाम में फंसे:लिखा- 90 मिनट का जाम लगता है, भाजपाई जितना बताते, उससे दोगुना छिपाते हैं

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गंगा पुल में अखिलेश यादव का कफिला जाम में फंस गया। जिसके बाद अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से जाम का वीडिओ वायरल किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर डालते हुए लिखा। "दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुँचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जिनता बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं।” आपको बाते दें, अखिलेश यादव आज अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के फजल महमूद के बेटे और बहू के आशीर्वाद देने के लिए आए है। आज अमिताभ बाजपेयी और मेहरबानपुर के पुरवा में अपने नजदीकी के यहां जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे। कानपुर पहुंचे अखिलेश यादव का जाजमऊ स्थित गंगा पुल पर स्वागत हुआ। यहां से अखिलेश यादव मेहरबान सिंह के पुरवा में रिटायर्ड जज श्याम सिंह यादव के यहां पहुंचे। जिसके बाद जिला अध्यक्ष फजल महमूद के पुत्र सैय्यद मोहम्मद अहमद को 7 फरवरी को विवाह हुआ हैं। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए आज सिविल लाइन उनके निवास स्थान पहुंचेंगे। यहां आशीर्वाद देने के बाद आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेई के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने बिठूर के लिए रवाना होंगे। कानपुर में सिटी बस सेवा के कंडक्टरों ने अखिलेश यादव से मिलने के लिए समय मांगा है, जिसके बाद अखिलेश यादव से मिलकर के अपनी नौकरी की मांग रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पावरग्रिड संवारेगा देवरिया का जिगना दीक्षित कंपोजिट विद्यालय:मूलभूत सुविधाओं के लिए 16.56 लाख रुपये खर्च होंगे, एमओयू साइन
    Next Article
    रेल महाप्रबंधक ने बालामऊ जंक्शन का निरीक्षण किया:अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की समीक्षा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment