Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पावरग्रिड संवारेगा देवरिया का जिगना दीक्षित कंपोजिट विद्यालय:मूलभूत सुविधाओं के लिए 16.56 लाख रुपये खर्च होंगे, एमओयू साइन

    12 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के भटनी विकास खंड स्थित जिगना दीक्षित कंपोजिट विद्यालय में अब मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। पावरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) निधि से विद्यालय के विकास पर लगभग 16.56 लाख रुपये खर्च करेगा। इस पहल के तहत विद्यालय में सोलर लाइट, फर्नीचर, शौचालय निर्माण और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसमें छात्रों के लिए बेंच-डेस्क, कुर्सियां, प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट और बेहतर स्वच्छता सुविधाओं का निर्माण शामिल है। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे विद्यालय की तस्वीर बदलेगी और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरों की तर्ज पर सुविधाएं मिल सकेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम ग्रामीण अंचल के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन के लिए शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देवरिया और पावरग्रिड के अधिकारियों के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा और समग्र विकास के लिए स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और प्रेरक वातावरण मिलेगा, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव और पावरग्रिड के उप महाप्रबंधक गौतम कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस सहयोग से विद्यालय का शैक्षणिक स्तर बेहतर होगा और ग्रामीण छात्रों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में सड़क पर घसीट कर युवक को पीटा:लात घूंसे मारे फिर लाठी से पीटा, VIDEO के आधार पर जांच कर रही पुलिस
    Next Article
    अखिलेश यादव गंगा पुल पर जाम में फंसे:लिखा- 90 मिनट का जाम लगता है, भाजपाई जितना बताते, उससे दोगुना छिपाते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment