Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव के बयान पर पूर्व मंत्री समर्थक भड़के:फतेहपुर में पुतला फूंका, माफी मांगने की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर रिकौहा गांव में मंगलवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। यह पूरा मामला आर्यन चाय की दुकान से जुड़ा है। कुछ दिन पहले इस दुकान पर मारपीट हुई थी और खाद्य सुरक्षा विभाग ने चाय का सैंपल लिया था। इस घटना के बाद लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने धुन्नी सिंह पर अवैध गतिविधियों, जैसे कछुआ, मोरम और शराब तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद पूर्व मंत्री के समर्थकों में आक्रोश फैल गया। विजय शंकर तिवारी और दीपक पासवान के नेतृत्व में राम भवन लोधी, ओमप्रकाश भारती, रामबाबू कोरी, गोवर्धन धोबी, मेवा लाल लोधी, राजू धोबी, राजा तिवारी, विवेक विश्वकर्मा, अवधेश लोधी और शेर सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। पुतला दहन के बाद समर्थकों ने मांग की कि अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उनका कहना था कि बिना किसी प्रमाण के पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की छवि खराब करने के लिए आरोप लगाना गलत है। समर्थकों ने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो उनका विरोध जारी रहेगा। गौरतलब है कि 20 फरवरी को अखिलेश यादव ने फतेहपुर दौरे के दौरान आर्यन चाय की दुकान पर चाय पी थी। इसके बाद आर्यन ने आरोप लगाया था कि पूर्व मुख्यमंत्री के उनकी दुकान पर चाय पीने के बाद से ही छापेमारी और मारपीट की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस मामले के बाद अखिलेश यादव ने आर्यन और उनके पिता को लखनऊ बुलाकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में मैथोडिस्ट कॉलेज ग्राउंड पर बुलडोजर चलाने की मांग:एफआईआर के बाद भी नहीं हटा कब्जा, लोग बोले- आखिर प्रशासन क्यों है मेहरबान
    Next Article
    प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग पर किया प्रदर्शन:अयोध्या में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, मांग पूरी न होने पर होगा विशाल धरना प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment