Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AKTU के 24वें दीक्षांत में 62,537 छात्रों को मिलेगी डिग्री:83 मेधावियों को 84 मेडल से सम्मानित किया जाएगा

    11 hours ago

    1

    0

    डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) का 24वां दीक्षांत समारोह कल यानी 7 जुलाई को आयोजित होगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल मौजूद रहेंगे। 83 मेधावियों को मिलेगा मेडल सोमवार को AKTU के कुलपति प्रो.जेपी पांडेय ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि दीक्षांत समारोह में 62,537 विद्यार्थियों को डिग्री और 53 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 83 मेधावी छात्रों को कुल 84 पदकों से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें 35 स्वर्ण, 23 रजत और 24 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रो.जेपी पांडेय ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित चांसलर मेडल अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद की बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा अंशिका राणा को मिलेगा। वहीं, कमल रानी वरुण स्मृति स्वर्ण पदक केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा इशिका को प्रदान किया जाएगा। पदक विजेताओं में 52 छात्राएं और 31 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा रोगन कला के प्रसिद्ध कलाकार कंसारा आशीष शांतिलाल को डी.लिट. की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। कुलपति बोले- इनोवेशन पर फोकस विश्वविद्यालय लगातार उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी पांच श्रेणियों में स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। इनमें वूमेन लेड स्टार्टअप, डीप टेक, टेक इनोवेशन, एग्रीकल्चर एंड एग्रीटेक तथा सस्टेनेबल एंड ग्रीन स्टार्टअप जैसी श्रेणियां शामिल हैं। विश्वविद्यालय का दावा है कि तकनीकी विश्वविद्यालयों में स्टूडेंट स्टार्टअप अवार्ड की शुरुआत करने वाला यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है। मां-बेटी सम्मेलन का भी होगा आयोजन दीक्षांत समारोह के दौरान कुलाधिपति विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा लिखी गई पुस्तकों का विमोचन भी करेंगी। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए छह गांवों के विद्यालयों में आयोजित चित्रकला, कहानी कथन और भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बाल कलाकार पर्यावरण और जल संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जबकि पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को सांकेतिक रूप से किट भी वितरित की जाएंगी। समारोह के बाद विश्वविद्यालय परिसर में मां-बेटी सम्मेलन का भी आयोजन होगा। वन डिस्ट्रिक्ट-वन इन्क्यूबेशन सेंटर की पहल कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा, शोध, नवाचार और कौशल विकास को नई दिशा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपने 25 वर्षों के इतिहास में पहली बार पहले ही प्रयास में NAAC से 'A+' ग्रेड हासिल कर नई उपलब्धि दर्ज की है। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत AI, मशीन लर्निंग और वीएलएसआई जैसे आधुनिक बीटेक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। इसके अलावा स्पेस और क्वांटम टेक्नोलॉजी में माइनर डिग्री, वन डिस्ट्रिक्ट-वन इन्क्यूबेशन सेंटर, 100 करोड़ रुपये की इनोवेशन निधि और कलाम पेटेंट सेंटर जैसी पहलें विश्वविद्यालय को तकनीकी शिक्षा और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झज्जर में डबल मर्डर में बड़ा खुलासा:यूपी के रहने वाले थे दोनों, राजस्थान में PG चलाते थे; नीले ड्रम में शव जलाने की कोशिश
    Next Article
    BJP अध्यक्ष नवीन के UP रोडशो में हनुमान वेशधारी नचाया:चंडीगढ़ में DGP को शिकायत, कहा- धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, FIR दर्ज हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment