Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP अध्यक्ष नवीन के UP रोडशो में हनुमान वेशधारी नचाया:चंडीगढ़ में DGP को शिकायत, कहा- धार्मिक भावनाएं आहत हुईं, FIR दर्ज हो

    15 hours ago

    1

    0

    यूपी के लखनऊ में BJP के रोड शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रोड शो के दौरान भगवान हनुमान जी की वेशभूषा के कथित गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील तथा 'काउंसिल ऑफ लॉयर्स' के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन ने सोमवार दोपहर 12:55 बजे चंडीगढ़ DGP और SSP को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान भगवान हनुमान का वेश धारण किए व्यक्ति को उनके आगे नचाया गया, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ता ने इसे भगवान हनुमान के पावन स्वरूप का अनुचित और अपमानजनक इस्तेमाल बताया है। शिकायत में संबंधित लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में तत्काल FIR दर्ज करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और घटना से जुड़े सभी डिजिटल व अन्य सबूत सुरक्षित रखने की मांग की गई है। शिकायत में क्या, 4 पॉइंट में पढ़िए… ----------- यह खबर भी पढ़िए:- नितिन नवीन बोले-हमने कुर्बानी दी, आपने खून की नदियां बहाईं, राम मंदिर पर अखिलेश को जवाब राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल-अखिलेश और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। रविवार को लखनऊ में उन्होंने कहा- हिंदू विरोधी ताकतें आज राजनीतिक रोटी सेंकना चाहती हैं। लेकिन राहुल-अखिलेश, केजरीवाल हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके झांसे में आ जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    AKTU के 24वें दीक्षांत में 62,537 छात्रों को मिलेगी डिग्री:83 मेधावियों को 84 मेडल से सम्मानित किया जाएगा
    Next Article
    लखनऊ में BJP के रोड-शो में हनुमान बनकर नाचा कलाकार:चंडीगढ़ में नितिन नवीन की शिकायत, कहा- भगवान का अपमान किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment