Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए हुई पदयात्रा:अभिनेता राजा बुंदेला ने महोबा में किया समापन, 6 दिनों तक चली

    8 hours ago

    1

    0

    फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला के नेतृत्व में पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर निकाली गई 'गांव-गांव, पांव-पांव' पदयात्रा का महोबा में समापन हो गया। इस अवसर पर बुंदेला ने सरकार के खिलाफ 'आर-पार की लड़ाई' का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि संसाधनों से भरपूर होने के बाद भी बुंदेलखंड का युवा पलायन को मजबूर है, जिसका एकमात्र समाधान अलग राज्य का निर्माण है। बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राजा बुंदेला की यह यात्रा 6 फरवरी को खरेला से शुरू हुई थी। यह चरखारी, पनवाड़ी और कुलपहाड़ होते हुए बुधवार को महोबा जिला मुख्यालय पहुंची। ऐतिहासिक आल्हा चौक पर स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया। महोबा में यात्रा के समापन के दौरान राजा बुंदेला ने दिल्ली की सत्ता को सीधे चुनौती दी। उन्होंने तर्क दिया कि जिस बुंदेलखंड के पास खनिज संपदा, पर्यटन और प्रचुर बिजली-पानी है, वहां के युवा आज भी मजदूरी के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने अलग राज्य को इस समस्या का स्थायी समाधान बताया। इस आंदोलन को 18 अलग-अलग संगठनों का समर्थन मिला, जिन्होंने अपने मतभेद भुलाकर एक मंच पर आकर इसे नई धार दी। वकीलों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं सहित समाज के हर वर्ग ने पदयात्रा में शामिल होकर पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग का समर्थन किया। पत्रकारों से बातचीत में बुंदेला ने कहा कि भाजपा हमेशा से छोटे राज्यों की पक्षधर रही है, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही बुंदेलखंडियों को उनका अलग राज्य सौंपेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब यह लड़ाई किसी राजधानी के विवाद में नहीं उलझेगी, बल्कि इसकी गूंज सीधे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के सामने दिल्ली की दहलीज पर सुनाई देगी। छह दिनों तक चली यह पदयात्रा भले ही समाप्त हो गई हो, लेकिन इसने बुंदेलखंड के युवाओं में अपने अधिकारों के प्रति एक नई चेतना जगा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ:BSA बोले-मोबाइल की दुनिया से बाहर निकलकर मैदान पर पसीना बहाना बेहद जरूरी
    Next Article
    सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष ने पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाया:प्रवीण सिंह बोले- राजनीतिक दबाव में पुलिस ने कई मुकदमे दर्ज किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment