Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में अब एच1एन1 की मुफ्त जांच:सीएमओ ने आज अस्पताल पहुंचकर टेस्ट कराया, बोले- हर मरीज के लिए जरूरी नहीं

    19 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में बढ़ते H1N1 मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा बढ़ा दी है। अब दीनदयाल अस्पताल में गरीब और जरूरतमंद मरीजों की H1N1 जांच मुफ्त होगी। कोविड के समय इस्तेमाल हुई आरटी-पीसीआर मशीन को दुरुस्त कर इसमें H1N1 की जांच शुरू की गई है। 23 सितंबर तक जिले में 289 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 73 मरीज H1N1 पॉजिटिव मिले हैं। 60 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। अब तक संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। बचाव के लिए 103 लोगों को टीका भी लगाया जा चुका है। सीएमओ ने खुद कराई जांच सीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने दीनदयाल अस्पताल पहुंचकर जांच व्यवस्था देखी। उन्होंने खुद जांच कराकर मशीन की गुणवत्ता भी परखी। डॉक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों की जांच और इलाज मुफ्त होगा। यहां 24 घंटे डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे। हर मरीज की जांच जरूरी नहीं सीएमओ ने बताया कि सर्दी, खांसी और जुकाम के हर मरीज की H1N1 जांच नहीं होगी। शासन की गाइडलाइन के अनुसार मरीजों को ग्रेड ए, बी और सी में बांटा जाता है। ग्रेड सी के मरीजों की H1N1 समेत जरूरी जांच कराकर इलाज मुफ्त कराया जाएगा। जेएन मेडिकल कॉलेज में पहले से H1N1 जांच की सुविधा है। दीनदयाल अस्पताल में सुविधा शुरू होने से गरीब मरीजों को सरकारी स्तर पर आसानी से जांच मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित और संदिग्ध मरीजों की लगातार निगरानी कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में आज से रोजगार मेले की शुरुआत:8 विकासखंडों में लगेंगे मेले, कॅरियर काउंसिलिंग भी मिलेगी; जिला सेवायोजन कार्यालय कराएगा आयोजन
    Next Article
    पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग:बरेली में AIMIM ने सीओ सिटी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पोस्ट का किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment