Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में बैलगाड़ी पलटने से युवक की मौत:खेत से लकड़ी लेकर लौटते समय हादसा, चोरी-छिपे कराया अंतिम संस्कार

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ क्षेत्र के दादों थाना इलाके के हुसैनपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक बैलगाड़ी में लकड़ी लादकर खेत से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में बैल के अचानक बिदकने से बैलगाड़ी पलट गई। गाड़ी में लदी भारी लकड़ियां सीधे युवक के ऊपर गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खेत से लकड़ी लेकर घर लौट रहा था युवक मिली जानकारी के अनुसार हुसैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय हसरूद्दीन पुत्र समरुद्दीन उर्फ बड्डे गुरुवार दोपहर करीब एक बजे अपने खेत से लकड़ी बैलगाड़ी में लादकर घर लौट रहा था। गांव के रास्ते में अचानक बैल बिदक गया और बैलगाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। बैलगाड़ी पलटने से हुआ हादसा बैल के बिदकने से बैलगाड़ी अचानक पलट गई। गाड़ी में रखी भारी लकड़ियां सीधे हसरूद्दीन के ऊपर गिर पड़ीं। लकड़ियों के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह लकड़ियां हटाकर युवक को बाहर निकाला और तुरंत छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ हसरूद्दीन की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बेटे को छोड़ गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। बिना पुलिस सूचना के कर दिया अंतिम संस्कार बताया जा रहा है कि परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। परिवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा पुलिस ने ठगी के मास्टरमाइंड शमशाद को भेजा जेल:कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया था, 200 लोगों से ठगी का आरोप
    Next Article
    महिला को गोली मारकर युवक फरार:फतेहपुर में घरेलू विवाद में टोकने पर की फायरिंग, गंभीर हालत में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment