Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा पुलिस ने ठगी के मास्टरमाइंड शमशाद को भेजा जेल:कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया था, 200 लोगों से ठगी का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने 13 जिलों में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले ठगी के मास्टरमाइंड शमशाद उर्फ विवेक को कोलकाता से ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर गोंडा लाई है। जहां आज आरोपी को गोंडा न्यायालय में नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शमशाद पर विदेश भेजने के नाम पर 13 जिलों के 200 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। शमशाद उर्फ विवेक के खिलाफ गोंडा नगर कोतवाली में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि उसने प्रत्येक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख से 1.5 लाख रुपये तक लिए और फिर फरार हो गया। गोंडा पुलिस अधीक्षक दिनेश जायसवाल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थीं। गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी बिहार से विमान द्वारा कोलकाता पहुंचा था और पश्चिम बंगाल जाने की तैयारी में था। कोलकाता पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद गोंडा पुलिस ने कोलकाता कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे गोंडा लाई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गोंडा न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जल्द ही पुलिस आरोपी की रिमांड मांगेगी ताकि पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके। उपनिरीक्षक मनीष कुमार, पिंटू यादव और महिला उपनिरीक्षक अर्पिता यादव के नेतृत्व में पांच पुलिसकर्मी आरोपी को कोलकाता से गोंडा लाने गए थे। पुलिस द्वारा तीनों दर्ज मुकदमों को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती पुलिस लाइन में होली मनाई गई:एसपी की मौजूदगी में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया, पुलिसकर्मी डीजे पर झूमे
    Next Article
    अलीगढ़ में बैलगाड़ी पलटने से युवक की मौत:खेत से लकड़ी लेकर लौटते समय हादसा, चोरी-छिपे कराया अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment