Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की लिफ्ट में दबकर मौत:अंधेरा होने की वजह से डक्ट में गिरे, अचानक ऊपर से लिफ्ट आ गई

    1 day ago

    1

    0

    अलीगढ़ में लिफ्ट के नीचे दबकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। डीलर हरिओम वर्मा (58) प्रॉपर्टी के सिलसिले में एक महिला से मुलाकात करने रसिक अपार्टमेंट गए थे। दूसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट का बटन दबाया। बटन दबाते ही लिफ्ट का सिक्योरिटी गेट (चैनल) खुल गया। अंधेरा होने की वजह से उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया। जैसे ही उन्होंने पैर आगे बढ़ाया, वह लिफ्ट के गड्ढे (डक्ट) में जा गिरे। चोटिल होने की वजह से चिल्लाने लगे। अचानक ऊपर से लिफ्ट आ गई। वह नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर लोग भागकर आए। उन्हें बाहर निकाला गया। पंडित दीनदयाल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना थाना क्वार्सी के रामघाट रोड स्थित गंगा जवाहर कॉलोनी में शनिवार को हुई। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए कस्टमर को प्रॉपर्टी दिखाने के लिए बुलाने पहुंचे थे पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर हरिओम मैरिस रोड स्थित हरिओम नगर में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे रसिक अपार्टमेंट निवासी आशा चौधरी को एक प्रॉपर्टी दिखाने के लिए बुलाने पहुंचे थे। आशा के फ्लैट पर जाने के लिए उन्होंने तीन मंजिला बिल्डिंग में लिफ्ट का बटन दबाया। तकनीकी खराबी की वजह से लिफ्ट के नीचे आने से पहले ही दरवाजा खुल गया। अंधेरे की वजह से पता नहीं चला कि लिफ्ट आ गई है या नहीं अंधेरा होने की वजह से उन्हें पता नहीं चला कि लिफ्ट आ गई है या नहीं। जैसे ही वो आगे बढ़े नीचे गिर गए। काफी देर तक चीखते रहे। दर्द से कराहते रहे। आवाज सुनकर अपार्टमेंट के केयरटेकर इम्तियाज चिल्लाते हुए छत की तरफ दौड़े। ऊपर लगी मशीन से लिफ्ट को ऊपर खींचा। तब तक नीचे लोगों की भीड़ जुट गई। बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही घरवालों को सौंपा शव लोगों ने लहूलुहान हालत में हरिओम को डक्ट से बाहर निकाला। सूचना पर एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह और थाना क्वार्सी पुलिस पहुंची। परिजन को बुलाया। उन्हें घटना की जानकारी देने के बाद शव का पंचनामा भरकर बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही घरवालों को सौंप दिया। आशा चौधरी बोलीं- गार्ड की पत्नी ने आकर जानकारी दी आशा चौधरी ने बताया कि हरिओम भैया शनिवार को मुझे प्रॉपर्टी दिखाने घर आ रहे थे। उन्होंने फोन पर मुझे इसकी जानकारी दी थी। मैं घर पर तैयार हो रही थी। तभी बिल्डिंग के गार्ड की पत्नी अफसाना ने मुझे आकर बताया कि आपके घर पर कोई आ रहा था। लिफ्ट से दब गया। ये सुनकर मेरी हालत खराब हो गई। मैं उन्हें कॉल पर कॉल किए जा रही थी, लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा था। मैं वहां पहुंची तो पता चला लोग उन्हें दीन दयाल अस्पताल ले गए हैं। उसके बाद क्या हुआ मुझे नहीं मालूम। लिफ्ट खराब होने के बावजूद चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह ने बताया- उन्हें शनिवार दोपहर में हादसे की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी होते ही वह मौके पर पहुंचे। जांच में लिफ्ट की सुरक्षा और रखरखाव में लापरवाही सामने आई है। लिफ्ट खराब होने के बावजूद चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं, जो भी दोषी होगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरिओर के परिवार में पत्नी और 3 बच्चे हरिओम वर्मा के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे चिंटू, दीपक और बेटी गुंजन हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर के भाई काली सिक्योरिटी एजेंसी में काम करते हैं। तीसरे नंबर के मोंटू और चौथे नंबर के भाई संजय चालक हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। वह गाजियाबाद में रहती है। हरिओम की मां केसर देवी का 22 दिन पहले निधन हो गया था। इसके एक दिन बाद ही उनके छोटे भाई संजय की पत्नी का निधन हो गया था। इन दो मौतों के शोक से परिवार अभी ठीक से उबरा भी न था कि हरिओम वर्मा की मौत ने पूरे परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें- योगी पर टिप्पणी करने वाला लंगड़ाते हुए थाने से निकला, मेरठ में कान पकड़कर माफी मांगी मेरठ में CM योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 70 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने थाने में पुलिसवालों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप की बेटी ने होटल से बनाया ताजमहल का VIDEO:सूर्यास्त के वक्त का नजारा रिकॉर्ड किया, पति के साथ रातभर आगरा में ठहरीं
    Next Article
    धोनी 3 करोड़ की कार से मसूरी पहुंचे:बेटी का समर कैंप में एडमिशन कराया; फैंस के साथ फोटो खिंचवाई, हाथ मिलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment