Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 500 किलो गांजा बरामद:अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, उड़ीसा से लाए थे 2.5 करोड़ का गांजा

    15 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में इगलास थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। संयुक्त टीम ने गांव में छापेमारी कर करीब 500 किलो (490.745 ग्राम) गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से अंतरराज्यीय गिरोह के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का सरगना समेत 6 आरोपी भागने में सफल रहे। ​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी ​एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से इलाके में बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी की सूचना मिल रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिकुर्रा में तस्करों ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ छिपा रखा है। एसएसपी अलीगढ़ के निर्देश पर सीओ इगलास के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने जब पुष्पेंद्र नाम के आरोपी के घेर (मवेशियों को बांधने का स्थान) में दबिश दी तो वहां भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। ​उड़ीसा से यूपी और हरियाणा तक फैला है नेटवर्क ​पुलिस पूछताछ में आरोपी पुष्पेंद्र ने बताया कि गिरोह उड़ीसा से उच्च गुणवत्ता वाला गांजा सस्ते दामों पर खरीदता था। तस्करी के लिए गाड़ियों में गुप्त केबिन बनाए गए थे ताकि पुलिस की चेकिंग से बचा जा सके। उड़ीसा से माल लाकर इसे अलीगढ़, मथुरा और हरियाणा के जिलों में सप्लाई किया जाता था। पहले भी जेल जा चुका है सरगना एसपी देहात का कहना है कि कृपाल सिंह इस अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना है। वह पहले भी गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस (NDPS) के तहत जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बुधवार को भी करीब 200 किलो गांजा बरामद किया था। ट्रैक्टर, कार और बाइक बरामद ​500 किलो गांजे के अलावा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, हरियाणा नंबर की एक कार और 3 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के आरोपियों के फोन में कई बड़े डीलरों के नंबर भी मिले हैं। छापे के दौरान गिरोह के लोग पुलिस की गाड़ियों की लाइट देखकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। ये हुए फरार उड़ीसा नेटवर्क की तलाश शुरू ​एसपी देहात अमृत जैन का कहना है कि गिरफ्तार पुष्पेंद्र का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। वह पॉक्सो एक्ट में भी जेल जा चुका है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उड़ीसा में वे किसके संपर्क में थे और अलीगढ़ में किन-किन फुटकर विक्रेताओं को माल बेचते थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर चलती ट्रेन में मामा-भांजे फिसले:GRP ने बचाई जान, चलती ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा
    Next Article
    चारबाग रेलवे स्टेशन पर कुलियों का प्रदर्शन:बैटरी से चलने वाले वाहनों का विरोध, सामाजिक सुरक्षा-स्थायी नौकरी की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment