Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पर चलती ट्रेन में मामा-भांजे फिसले:GRP ने बचाई जान, चलती ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा

    14 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब मानिकपुर जंक्शन से निजामुद्दीन (दिल्ली) जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-1 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान दो यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए फिसल गए और ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार शिवनंदन और उनके भांजे मोहित पटेल जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। ट्रेन की रफ्तार बढ़ चुकी थी, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसते-फंसते बच गए। यह घटना कुछ ही सेकंड में गंभीर हादसे में बदल सकती थी। प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रहीं जीआरपी थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों यात्रियों को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान दोनों को मामूली खरोंचें आईं, लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं लगी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जीआरपी की सतर्कता साफ नजर आ रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले की है। जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें, क्योंकि कुछ सेकंड की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। जीवनदान मिलने के बाद दोनों यात्रियों ने जीआरपी टीम का आभार जताया और उनकी मुस्तैदी की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सोने-चांदी का लालच देकर ठगी:20 किलो चांदी और दो सोने की ईंट का दिया था लालच, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    अलीगढ़ में 500 किलो गांजा बरामद:अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, उड़ीसा से लाए थे 2.5 करोड़ का गांजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment