Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में भाजपा की नई टीम में गुटबाजी:लिस्ट में बदले नाम; सांसद गुट का दबदबा, महानगर में अपनों को तवज्जो

    3 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जिला और महानगर कार्यसमिति की घोषणा होते ही पार्टी के भीतर की अंदरूनी कलह भी सामने आने लगी है। जिले की टीम में जहां सांसद गुट का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। वहीं, महानगर की टीम में महानगर अध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के करीबियों को जगह दी गई है। सूची जारी होने के कुछ ही घंटों के भीतर जिस तरह से मंडल अध्यक्षों के नाम बदले गए, उसने पार्टी के भीतर की खींचतान को जगजाहिर कर दिया है। ​जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला द्वारा घोषित टीम को लेकर अतरौली और गभाना जैसे क्षेत्रों में भारी हलचल है। जैसे ही गुरुवार रात सूची जारी हुई, जिले के दो कद्दावर नेताओं के खेमे सक्रिय हो गए। लखनऊ मुख्यालय तक फोन खड़काने शुरू कर दिए। इसका असर यह हुआ कि अतरौली क्षेत्र के दो मंडल अध्यक्षों के नाम बदल दिए गए। गभाना और इगलास में नाम तय नहीं ​पहले जारी सूची में बिजौली से राहुल चौधरी और पनहेरा से राजू यादव के नाम शामिल थे, जिन्हें भारी दबाव के बाद बदलकर सोनू चौधरी और यशपाल यादव कर दिया गया है। वहीं, गभाना और इगलास मंडल में दो अलग-अलग गुटों के बीच वर्चस्व की ऐसी लड़ाई छिड़ी है कि वहां अभी तक नाम तय नहीं हो पाए हैं। ​जिले की नई टीम के प्रमुख चेहरे ​संगठन में संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। इसमें गौरव शर्मा, हरेंद्र सिंह 'कालू', हरीशंकर गौड़, भरत सिंह राजपूत, अमिका सिंह, अवध बघेल, संजय शर्मा और कमल अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर शिव नारायण शर्मा, शल्यराज सिंह और मुकेश लोधी को नियुक्त किया गया है। ​वहीं, जिला मंत्रियों की सूची में विनय कुमार अत्री, राकेश सिंह, राजकुमारी नायक, शीला राजपूत, महेश कुमार, धमंडी सिंह यादव, हरवीर सोलंकी और आशीष गौड़ को स्थान मिला है। कोष की जिम्मेदारी सुशील गर्ग और हरेंद्र गुप्ता को सौंपी गई है, जबकि मीडिया का मोर्चा जितेंद्र गोयल और उनकी टीम संभालेगी। ​कोल का कब्जा और अपनों को रेवड़ी ​महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा की नई टीम में भी असंतोष के सुर मुखर हैं। पुराने कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस टीम में कोल विधानसभा क्षेत्र का दबदबा ज्यादा है, जबकि शहर के अन्य हिस्सों की अनदेखी की गई है। साथ ही चर्चा तेज है कि दो खास परिवारों के दो-दो सदस्यों को पद बांटे गए हैं, जबकि सालों से दरी बिछाने वाले कर्मठ कार्यकर्ता केवल सदस्य बनकर रह गए हैं। ​यह नाम हैं शामिल महानगर में भारत भारती दिवाकर, डौली पाराशर, पल्लवी गुप्ता नवमान, राधेश्याम सिंह, भारती सिसौदिया, हिम्मत सिंह लोधी, गुनीत मित्तल और विजय विक्रम सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री और मंत्रियों की सूची में सुरेश शर्मा, निखिल माहेश्वरी, यतिन दीक्षित और सोनू जाटव जैसे नाम शामिल हैं। ​सोशल मीडिया पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा ​कार्यकारिणी घोषित होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तंज और तकरार का दौर शुरू हो गया है। फेसबुक और व्हाट्सएप पर कार्यकर्ता लिख रहे हैं कि जो लोग कभी जमीन पर संघर्ष करते नहीं दिखे, वे आज सूची में सबसे आगे हैं। एक कार्यकर्ता ने यहां तक लिखा कि माननीयों ने अपनों को ही पद दिला लाए हैं, जबकि आम कार्यकर्ता के हाथ केवल खाली रहे। अरे! सदस्य ही बना देते, जैसे जुमले भाजपा के ग्रुप्स में खूब वायरल हो रहे हैं। ​नई कमेटी का स्वागत ​विवादों के बीच जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह का कहना है कि यह बदलाव प्रदेश स्तर से हुआ है और उन्होंने केवल नाम भेजे थे। दूसरी ओर महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किसी भी तरह के विरोध से इनकार करते हुए कहा है कि नई टीम में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है और नई कमेटी का स्वागत और शपथ कार्यक्रम भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस में गोली लगने से रामपुर के युवक की मौत:रूस की सेना में भर्ती था, दिल्ली पहुंचा शव, गांव में शोक की लहर
    Next Article
    नकली नोट चलाने वाले को 10 साल की सजा:15 साल पुराने मामले में अमरोहा कोर्ट ने दोषी ठहराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment