Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले:गर्मी से मिलेगी राहत, किसानों की बढ़ी परेशानी; फसलों को भारी नुकसान

    4 hours ago

    2

    0

    ​अलीगढ़ में शुक्रवार को दिन ढलते ही अचानक मौसम बदल गया। दिन में तेज धूप के बाद शाम को आसमान में बादल छा गए। थोड़ी देर में आंधी-बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। इसे जहां तापमान में कमी हो गई। वहीं, ओले गिरने से किसानों को चिंता में डाल दिया है। गेहूं की पककर तैयार खड़ी फसल के खराब होने का खतरा बढ़ रहा है। ​धूप से शुरू हुआ दिन, शाम को बिछी ओलों की चादर ​शुक्रवार की सुबह सामान्य दिनों की तरह हुई थी। दोपहर होते-होते अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो सामान्य से अधिक था। शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम का यू-टर्न हुआ। ​पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया। देखते ही देखते 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने लगी। इसके बाद गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। खैर, गभाना व इगलास जैसे ग्रामीण इलाकों में ओले गिरे। ओलावृष्टि से कुछ स्थानों पर सफेद परत जमा हो गई। गर्मी से मिली राहत ​मौसम विभाग के अनुसार इस अचानक आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शाम के समय पारा लुढ़क कर 22 डिग्री सेल्सियस के करीब आ गया। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन यह बदलाव खेती के लिए सही नहीं है। ​किसानों की बढ़ी मुसीबत तेज बारिश के साथ पड़े ओलों ने किसानों को सबसे अधिक परेशानी में डाल दिया है। वर्तमान में गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का काम चल रहा है। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बारिश के पानी से भीग गई है। किसानों को चिंता है कि आए दिन हो रही बारिश से गेहूं का दाना काला भी पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ​कानपुर-बुंदेलखंड में भाजपा का मेगा प्लान:स्थापना दिवस पर पखवाड़े भर चलेगा कार्यक्रमों का दौर; प्रकाश पाल ने सौंपी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी
    Next Article
    सिद्धार्थनगर नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण:जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में समारोह हुआ संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment