Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ​कानपुर-बुंदेलखंड में भाजपा का मेगा प्लान:स्थापना दिवस पर पखवाड़े भर चलेगा कार्यक्रमों का दौर; प्रकाश पाल ने सौंपी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

    3 hours ago

    2

    0

    भाजपा अपने स्थापना दिवस को इस बार बेहद खास बनाने जा रही है। 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक पूरे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 'स्थापना दिवस पखवाड़ा' मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि इस आयोजन का मकसद न केवल पार्टी की मजबूती दिखाना है, बल्कि जन-जन तक भाजपा की विचारधारा को पहुंचाना भी है। स्थापना दिवस के उत्साह की शुरुआत 5 अप्रैल से ही हो जाएगी। 5, 6 और 7 अप्रैल को भाजपा के सभी क्षेत्रीय, जिला और मंडल कार्यालयों को दीपावली की तरह सजाया जाएगा। फूलों की लड़ियों और रंग-बिरंगी लाइटों से दफ्तरों को रोशन किया जाएगा। 6 अप्रैल को सभी मुख्यालयों पर विधिवत ध्वजारोहण होगा। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने घरों पर भी भाजपा का झंडा लगाएं और महापुरुषों को नमन करें। बूथों पर जुटेगी भीड़, वरिष्ठों का होगा सम्मान 7 अप्रैल का दिन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के नाम रहेगा। हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को जिलों में 'सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन' होंगे। इन सम्मेलनों के जरिए आगामी चुनावी और सांगठनिक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। बस्तियों में चलेगा जनसंपर्क अभियान सिर्फ बैठकों तक सीमित न रहकर भाजपा कार्यकर्ता जमीन पर भी उतरेंगे। 7 से 12 अप्रैल के बीच सभी बस्तियों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के लोग सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे। इनको मिली जिम्मेदारी कार्यक्रमों को व्यवस्थित तरीके से जमीन पर उतारने के लिए क्षेत्रीय महामंत्रियों को जिम्मेदारी बांटी गई है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों में समन्वय के लिए पूनम द्विवेदी, अनिल यादव और पवन प्रताप सिंह को तैनात किया गया है। बैठक के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे, अनीता गुप्ता, शिवबीर सिंह भदौरिया, भूपेंद्र त्रिपाठी, हर्ष द्विवेदी और अनूप अवस्थी समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी का लक्ष्य है कि इस एक सप्ताह के भीतर हर घर तक भाजपा की उपस्थिति दर्ज कराई जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में 70 लाख GST चोरी करने वाला गिरफ्तार:फर्जी फर्म बनाकर करता था संचालित, दस्तावेजों से भरी फाइल और कार बरामद
    Next Article
    अलीगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले:गर्मी से मिलेगी राहत, किसानों की बढ़ी परेशानी; फसलों को भारी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment