Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में हैप्पी होली बोलकर घर में घुसे बदमाश:स्क्रैप कारोबारी दंपती को हथियारों के बल पर बनाया बंधक, लाखों का जेवर–कैश लूटा

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के घुड़िया बाग हाथरस वाला पेंच में बुधवार दोपहर फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाश होली मिलन के बहाने घर में घुसे और स्क्रैप कारोबारी दंपती को बंधक बनाकर लाखों की लूट करके ले गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच–पड़ताल शुरू की। वहीं, यह पूरी घटना कारोबारी के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। ​जाली के पास आकर बोला- 'होली मिलन' करना है ​पीड़ित कारोबारी विनोद कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि दोपहर करीब 12:45 बजे वह घर में दीवान पर बैठे थे। तभी पीछे की जाली वाले गेट के पास एक युवक आया, जिसका चेहरा रंग से पुता था। उसने आवाज दी और कहा कि 'होली मिलन करना है, पास आइए'। विनोद कुमार जैसे ही पास पहुंचे, उन्होंने युवक की पहचान 'अनाड़ी' के रूप में की। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, युवक के पीछे छिपे तीन अन्य हथियारबंद बदमाश जबरन गेट खोलकर अंदर घुस आए। ​दंपती के साथ मारपीट, पत्नी के कंगन तक उतरवाए ​बदमाशों ने घर में घुसते ही विनोद और उनकी पत्नी सुमन को तमंचा और चाकू के बल पर बंधक बना लिया। विरोध करने पर दंपती के साथ मारपीट और हाथापाई की गई। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि चुपचाप सामान दे दो, वरना गोली मार देंगे। लुटेरों ने सुमन के हाथों में पहने सोने के कंगन उतरवा लिए और फिर लूटपाट शुरू की। ​बेटी के कमरे की अलमारी तोड़ी, वाई-फाई ले गए ​बदमाशों ने विनोद की इंजीनियर बेटी आकांक्षा के कमरे को निशाना बनाया। अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेट ली। बदमाश न केवल दो मोबाइल फोन लूट ले गए, बल्कि घर में लगा वाई-फाई राउटर भी उखाड़ ले गए। जाते समय बदमाशों ने धमकी दी कि अंदर ही रहना, बाहर निकले तो जान से मार देंगे। ​सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध, रेकी की आशंका ​वारदात के बाद सुमन ने छिपे हुए एक अन्य मोबाइल से अपने भाई और देवरानी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सीसीटीवी में 4-5 संदिग्ध युवक घर के आसपास रेकी करते नजर आए हैं। ​इलाके में दहशत का माहौल ​दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि त्योहार के समय जब पुलिस अलर्ट पर होती है, तब बदमाश बेखौफ होकर घर में घुसकर लूटपाट कर रहे हैं। तीन टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाईं एसपी सिटी मृगांग शेखर पाठक ने बताया कि पुलिस को दोपहर तीन बजे घर में घुसकर लूट की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया है कि चार लोग होली के बहाने आए थे। जैसे ही मकान मालिक निकले तो यह धक्का मारकर घर में घुस गए। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम पोस्ट पर भदोही पुलिस ने युवक की बचाई जान:आत्महत्या का वीडियो अपलोड करने की सूचना पर कार्रवाई
    Next Article
    पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप:मकान विवाद की सूचना पर पहुंची थी, महिलाओं और बुजुर्गों से हाथापाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment