Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में भूमि विवाद, युवक की उंगली कटी:सिर पर चाकू से वार, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के तिलाई बेलवा वार्ड में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की दाहिने हाथ की उंगली काट दी गई और उसके सिर पर कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल युवक को देवरिया मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, तिलाई बेलवा निवासी सूरज यादव का पड़ोसी सुरेंद्र यादव के परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि होली की शाम सुरेंद्र यादव के परिवार के लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर सूरज यादव के घर पहुंचे और हमला कर दिया। हमले में सूरज यादव के पुत्र विनोद यादव (35) पर चाकू से वार किया गया, जिससे उनके दाहिने हाथ के अंगूठे के पास की दूसरी उंगली कट गई। उनके सिर पर भी कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने आए रवि यादव (18) पुत्र मनोज यादव को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। विनोद यादव को तत्काल इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां इमरजेंसी में उनकी कटी हुई उंगली को टांके लगाकर जोड़ा गया और सिर पर लगभग 20 टांके लगाए गए। परिजनों ने घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपितों के घर पर छापेमारी की, लेकिन सभी पुरुष सदस्य फरार मिले। पुलिस ने घर के बाहर खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र को गोली मारने वाला दोस्त गया बाल सुधार गृह:बर्थडे पार्टी में माथे पर लगी गोली, पूर्व एमएलसी का भतीजा है आरोपी
    Next Article
    रामपुर में बुजुर्ग और किशोर पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा, जिला अस्पताल रेफर; जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment