Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में मिलावटी पनीर नष्ट कराया:श्री गोपाल जी डेयरी में पामोलिन ऑयल, मिल्क पाउडर से हो रहा था तैयार

    2 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में लोधा थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भारी मात्रा में सप्लाई के लिए जा रहा मिलावटी पनीर पकड़ा। पनीर में दुर्गंध आने पर पूछताछ के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात पिसावा की सबलपुर स्थित श्री गोपाल जी डेयरी पर रेड मारी। यहां पर पामोलिन ऑयल और मिल्क पॉउडर से पनीर तैयार होता हुआ मिला। मिलावट की पुष्टि होने पर प्रशासन ने बुलडोजर से गड्‌ढा खुदवाकर पांच लाख रुपए कीमत का 1650 किलो मिलावटी पनीर नष्ट करा दिया। वहीं, थाने में डेयरी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। घेराबंदी कर पकड़ा गया लोडर वाहन लोधा पुलिस खेरेश्वर चौराहे पर मंगलवार रात को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मिलावटी पनीर लोडर वाहन में सप्लाई के लिए जाने की जानकारी मिली। पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी को बालाजी मंदिर के पास एक मैदान में छिपाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी चालक किरनपाल और कारोबारी गजेंद्र सिंह को दबोच लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें 1664 किलो बदबूदार और दूषित पनीर बरामद हुआ। डेयरी में बन रहा था मिलावटी पनीर मिलावटी पनीर की जानकारी पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीनानाथ यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार व अनुज कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि पनीर पिसावा थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित श्री गोपाल जी डेयरी में तैयार किया जा रहा है। यह पनीर अलीगढ़ के अलावा आस–पास के जिलों में भी भेजा जाता है। पनीर में दुर्गंध आने पर नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया और पनीर को सुरक्षित रखवा दिया। रात में ही डेयरी पर दी दबिश जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात डेयरी पर छापा मारा। यहां पर 15 किलो के 3 टिन पामोलिन ऑयल और दो बड़े कंटेनरों में करीब 400 लीटर ऐसा घोल मिला, जिसमें पाउडर और तेल मिलाया गया था। टीम ने मौके पर ही घोल को फैलाकर नष्ट करा दियाद्ध। सेहत के लिए बेहद हानिकारक खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशीष कुमार गंगवार ने बताया कि यह पनीर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। कारोबारी की सहमति से मौके पर ही पूरे पनीर को नष्ट करवा दिया। उन्होंने बताया कि पनीर की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। ​सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीनानाथ यादव ने बताया कि पुलिस ने मिलावटी पनीर को पकड़ा था। पुलिस के सहयोग से सबलपुर में रात में ही छापेमारी की। मौके से रिफाइंड और मिल्क पाउडर बरामद हुआ है। मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। डेयरी संचालक के खिलाफ एफआईआर खाद्य सुरक्षा विभाग की तहरीर पर मुख्य आरोपी और फैक्ट्री मालिक सुशील कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, लोडर वाहन को सीज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पनीर और तेल के सैंपल लैब भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में पकड़ा 100 करोड़ का सट्टा, तीन गिरफ्तार:पुलिस दबिश देने पहुंची तो फॉर्च्यूनर कार से आरोपियों ने मारी टक्कर, पुलिस के SI और ड्राइवर घायल
    Next Article
    उदय भानु बिस्वास के खिलाफ दर्ज किया जाएगा मुकदमा:काउंसलिंग पर टिकी पुलिस की नजर, पांच दिन और बढ़ाए गए; व्यवहार में बदलाव नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment