Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में पेट्रोल छिड़ककर चचेरी बहन को जलाया:पुलिस देखकर छत पर चढ़ा, बोला- मैं जेल गया तो चचेरे भाई को मार डालूंगा

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में चचेरे-भाई बहन के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद भाई ने चचेरी बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। लड़की की चीख सुनकर गांववालों ने मिट्‌टी डालकर आग बुझाई। आग से लड़की का चेहरा और हाथ झुलस गया। गांववालों ने पुलिस को सूचना देकर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी भाई अपने घर की छत पर चढ़ गया। अपने ऊपर भी पेट्रोल डाल लिया। पुलिस को धमकी देते हुए कहा- अगर मुझे पकड़ा तो मैं खुद को आग लगा लूंगा। छत पर रखे सिलेंडर में आग लगाकर आप लोगों पर फेंक दूंगा। अगर मैं जेल गया, तो बाहर आकर चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दूंगा। हालांकि, पुलिस ने करीब 4 घंटे बाद पड़ोसी की छत से जाकर आरोपी भाई को पकड़ लिया। घटना अतरौली थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… नवरात्र की पूजा करने के बाद खेत जा रही थी बहन खानपुर गांव के रहने वाले जयवीर सिंह दिवाकर ने बताया- 21 मार्च की शाम मैं गांव में ही डेयरी पर दूध रखने गए थे। वहां मेरा अपने भतीजे नीरू से झगड़ा हो गया था। इसके बाद रविवार की सुबह भी जब मैं दूध रखने जा रहा था, तब भतीजे ने मुझे रोक लिया और मेरे साथ मारपीट की। तब गांववालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। जयवीर की पत्नी चंद्रवती ने बताया- सुबह करीब 8:30 बजे बेटी रश्मि नवरात्र की पूजा करने के बाद खेतों की तरफ जा रही थी। रास्ते में नीरू ने उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। फिर बोतल में भरा पेट्रोल बेटी के ऊपर डाल दिया। इसके बाद माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही बेटी चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर गांववाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिट्‌टी डालकर आग बुझाई। लेकिन, तब तक रश्मि के हाथ, चेहरा और पेट गंभीर रूप से झुलस चुका था। पुलिस से बोला- मुझे पकड़ा तो खुद को आग लगा लूंगा इसके बाद गांववालों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से रश्मि को अतरौली सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस पहुंची, तो आरोपी नीरू घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। पुलिस के घर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन नीरू ने छत पर रखा गैस सिलेंडर उठा लिया। धमकी दी कि अगर कोई पास आया तो वह सिलेंडर में आग लगाकर नीचे फेंक देगा। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आत्मदाह की धमकी दी। आरोपी बोला- जेल से छूटने के बाद चचेरे भाई को मार डालेगा नीरू ने पुलिस से कहा- अगर मैं जेल गया तो बाहर आने के बाद बदला लूंगा। मैं जेल से बाहर आने के बाद चचेरे भाई रामनिवास की गोली मारकर हत्या कर दूंगा। इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया। करीब 4 घंटे तक आरोपी नीरू हंगामा करता रहा। इसी बीच पुलिस पड़ोसी के घर से उसकी छत पर पहुंची और नीरू को गिरफ्तार कर लिया। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच प्लॉट में भैंस बांधने को लेकर लंबे समय से झगड़ा चला आ रहा है। पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- फरसा वाले बाबा के शिष्य बोले- ट्रक से जानबूझकर कुचला, नगालैंड नंबर वाला कंटेनर क्यों छिपा रही पुलिस? मथुरा में फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर सिंह (45) की मौत हादसा है या हत्या…इसकी गुत्थी उलझती जा रही है। बाबा के समर्थक इसे हत्या बता रहे, जबकि पुलिस हादसा बता रही है। पुलिस की थ्योरी है कि बाबा नागालैंड नंबर के कंटेनर को चेक कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। चपेट में आने से बाबा की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश:पिछले साल 1139 लोग मारे गए; रिपोर्ट- भारत में आतंकी घटनाएं 43% घटी
    Next Article
    मंत्री निषाद मंच पर फूट-फूट कर रोए:बोले- हमारे लोगों का वोट छीना जा रहा; गोरखपुर में 3000 बाइक के साथ रैली निकाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment