Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Uganda में 2 करोड़ के Gold Scam का शिकार हुई थीं Ranya Rao, फिर खुद बनीं 100 करोड़ की तस्कर

    3 hours from now

    2

    0

    कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव, जिन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, उनके बारे में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय की जांच में सामने आया है कि तस्करी का बड़ा नेटवर्क चलाने से पहले रान्या और उनके साथी तरुण राजू के साथ युगांडा के एक गोल्ड एजेंट ने ₹2 करोड़ की ठगी की थी।अधिकारियों के अनुसार, रान्या ने मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच भारत में करीब ₹102.55 करोड़ की कीमत का 127 किलोग्राम सोना अवैध तरीके से मंगाया था। इस सोने को बिचौलियों के जरिए स्थानीय बाजारों में बेचा गया।अफ्रीका से सीधे सोना खरीदने का प्लान पड़ा महंगाजांच के मुताबिक, रान्या और उनके साथी ने शुरुआत में दुबई के बजाय सीधे अफ्रीका (युगांडा, केन्या और तंजानिया) से सोना खरीदने की कोशिश की थी। इसके लिए उन्होंने दुबई में 'वीरा डायमंड्स ट्रेडिंग' नाम की कंपनी भी बनाई।उन्होंने युगांडा के एक एजेंट 'बेन' से 5 किलोग्राम सोने का सौदा किया और लाखों रुपये एडवांस दिए। जब राजू खुद सोना लेने युगांडा के कंपाला शहर पहुंचा, तो उससे ₹1.7 करोड़ की और मांग की गई। रान्या दुबई से पैसों का इंतजाम देख रही थीं, लेकिन अंत में उन्हें एहसास हुआ कि वे एक बड़े 'गोल्ड स्कैम' का शिकार हो गए हैं और उन्हें ₹2 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। इसे भी पढ़ें: Khallari Mandir Ropeway Tragedy: खल्लारी मंदिर में 1 की मौत, 17 घायल, प्रशासन ने दिए High Level जांच के आदेशतस्करी के लिए अपनाया 'दुबई रूट' और संगठित तरीकाअफ्रीका में धोखा खाने के बाद रान्या और राजू ने अपनी रणनीति बदल दी। उन्होंने सीधे अफ्रीका से सोना मंगाने के बजाय दुबई के मशहूर 'दीरा गोल्ड सूक' के डीलरों से सोना खरीदना शुरू किया। ये डीलर अफ्रीका से आए सोने को दुबई में डिस्काउंट पर बेचते थे और केवल कैश में ही लेनदेन करते थे।ED ने अपनी चार्जशीट में बताया कि यह एक बेहद संगठित गिरोह था जो विदेश से सोना खरीदता, अवैध तरीके से भारत लाता और फिर उस पैसे को हवाला के जरिए ठिकाने लगाता था। अब तक की जांच में अधिकारियों ने इस मामले से जुड़ी ₹34 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल, बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो
    Next Article
    लाश के साथ 13 घंटे... पूरे विमान में फैल गई थी बदबू, 300 से ज्यादा यात्रियों के लिए 'नर्क' बना सफर; पूरा मामला होश उड़ा देगा!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment