Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से हुई नमाज:200 से अधिक मस्जिदों में हुई जुमा अलविदा की नमाज, ड्रोन से रखी गई नजर

    5 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी 'जुमा अलविदा' के मौके पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई। शहर की ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद से लेकर AMU की जामा मस्जिद तक नमाज हुई। इसमें मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। पुलिस बल रहा तैनात ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद, शाहजमाल और संवेदनशील इलाकों में आरएएफ और पीएसी की टुकड़ियां तैनात रहीं। शहर के मुख्य चौराहों और मस्जिदों के ऊपर ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। पुलिस कंट्रोल रूम से सीधे सीसीटीवी से मॉनिटरिंग की गई। ​सड़कों पर नहीं हुई नमाज शासन के निर्देशों का पालन करते हुए नमाजियों ने मस्जिद परिसर के अंदर ही इबादत की। प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया था कि यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए। ​अलीगढ़ में छोटी-बड़ी 200 से ज्यादा मस्जिदें हैं, जिनमें से करीब 50 मस्जिदों में बड़ी संख्या में भीड़ जमा हुई। ​ऐतिहासिक जामा मस्जिद में उमड़ा सैलाब ​अलीगढ़ की ऐतिहासिक जामा मस्जिद ऊपरकोट में नमाज का मुख्य मंजर दिखा। 1728 में बनी इस ऐतिहासिक इबादतगाह में सुबह से ही नमाजियों का आना शुरू हो गया था। नमाज के बाद इमाम ने देश की उन्नति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की विशेष दुआ कराई। ​AMU परिसर में भी दिखा उत्साह ​अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की जामा मस्जिद में भी हजारों छात्रों और स्थानीय लोगों ने नमाज अदा की। यहां यूनिवर्सिटी प्रशासन और प्रॉक्टर टीम ने सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग किया। ​अधिकारियों ने खुद संभाली कमान ​नमाज के दौरान एसएसपी नीरज कुमार जादौन खुद सड़कों पर नजर आए। उन्होंने अकीदमंदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कहा कि शहर में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज हुई है। हालांकि शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल के साथ आरएएफ और पीएसी की भी तैनाती की गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की आज की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कुलदीप यादव की हल्दी में युजवेंद्र चहल का डांस, परफ्यूमर्स के 6 ठिकानों पर IT की रेड
    Next Article
    हाथरस में दंपती की हत्या में तीन दोषियों को उम्रकैद:50-50 हजार का जुर्माना भी लगा, दो साल बाद आया कोर्ट का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment