Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एयरपोर्ट से घर लौट रही थी फैमिली, पहुंचने से पहले बिछ गई लाशें, केरल में दर्दनाक हादसा

    1 hour from now

    1

    0

    केरल के मलप्पुरम जिले के मोरयूर में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना उस समय हुई जब कोझिकोड एयरपोर्ट से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक निजी बस से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों में से तीन ने दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान पलक्कड़ के रहने वाले सकीना और शियास, तथा मलप्पुरम की बासिला के रूप में हुई है. हादसे में घायल दो अन्य यात्रियों, अफ़रीदा और इब्राहिम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे हुई. कार शियास चला रहा था और मोरयूर पहुँचते ही वाहन पर से नियंत्रण खो जाने के कारण यह कोझिकोड-पलक्कड़ रूट पर चल रही बस से जा भिड़ी. कोंडोट्टी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बस में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा.केरल के मलप्पुरम जिले के मोरयूर में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना उस समय हुई जब कोझिकोड एयरपोर्ट से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक निजी बस से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों में से तीन ने दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान पलक्कड़ के रहने वाले सकीना और शियास, तथा मलप्पुरम की बासिला के रूप में हुई है. हादसे में घायल दो अन्य यात्रियों, अफ़रीदा और इब्राहिम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 8 बजे हुई. कार शियास चला रहा था और मोरयूर पहुँचते ही वाहन पर से नियंत्रण खो जाने के कारण यह कोझिकोड-पलक्कड़ रूट पर चल रही बस से जा भिड़ी. कोंडोट्टी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बस में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया ‘जुगाड़’... हमलों से बचने के लिए जहाज को बता रहे चीन से जुड़ा
    Next Article
    शाहजहांपुर में ट्रेन से कटकर लेखपाल ने दी जान:ट्रैक के पास खड़े रहे, गाड़ी पास आते ही लेट गए, 25 मीटर दूर गिरा धड़

    Related क्राइम Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment