Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में तापमान 40 पार, बच्चों पर बढ़ा खतरा:डायरिया-डिहाइड्रेशन के मामले बढ़े, अस्पतालों में भर्ती की संख्या भी बढ़ी

    10 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में बढ़ती गर्मी का सीधा असर अब बच्चों के स्वास्थ्य पर दिख रहा है। 22 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार करते ही जिला मलखान सिंह अस्पताल में बीमार बच्चों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव जैन ने बताया कि अचानक बढ़ी गर्मी ने बच्चों को सर्वाधिक प्रभावित किया है। इन दिनों अस्पताल में आने वाले अधिकांश बच्चे डायरिया और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। सुबह से दोपहर तक 12 से 14 बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई, जबकि 10 नए बच्चों को भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में तेजी से बदलाव होने पर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। शरीर में पानी की कमी तेजी से बढ़ने से उनकी हालत गंभीर भी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बच्चों को तेज धूप से बचाने, समय-समय पर पानी और ओआरएस देने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि लापरवाही बरती गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। डॉक्टरों ने गर्मी को हल्के में न लेने की सलाह दी है, क्योंकि इसका सबसे बड़ा खतरा बच्चों पर मंडरा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीपीएसजी कप शतरंज: काविश सक्सेना बने विजेता:दूसरे दिन 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग, कई वर्गों में हुए मुकाबले
    Next Article
    लखनऊ में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:बैंकों को दिए गए प्रचार के निर्देश; जिला जज ने कहा- डिजिटल प्लेटफार्म पर जागरूक करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment