Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां और भाई को सरियों से सिर कूचकर मार डाला:मुरादाबाद में पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया; पुलिस बोली- मानसिक रूप से कमजोर है युवती

    2 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में एक युवती ने अपनी मां और भाई को सरियों और पशुओं के खूंटे से सिर कूचकर मार डाला। घटना मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र में भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर गांव की है। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाली युवती मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी उम्र करीब 23 साल है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से किसी बात पर हुई अनबन के बाद युवती अचानक हमलावर हो गई और उसने इस घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश ने मीडिया को बताया कि, युवती को हिरासत में ले लिया गया है। उसके बड़े भाई की तहरीर पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। पुलिस युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत करेगी। कांठ के गांव भैंसली जमालपुर उर्फ गदापुर के चौकीदार रघुवीर ने कांठ थाने पर घटना की सूचना बुधवार को रात करीब 8 बजे दी। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 7 बजे गांव में दो हत्या हो गई हैं। मरने वालों में मां-बेटे शामिल हैं। इस सूचना के मिलते ही पुलिस तुरंत गांव पहुंची। पुलिस पहुंची तो मां - बेटे की लाशें घर के आंगन में पड़ी थीं। मृतका मुन्नी देवी और उसके बेटे राजीव के शव रक्तरंजित थे। पुलिस का कहना है कि इन दोनों की हत्या मुन्नी देवी की बेटी अनीता ने की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनीता का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। उसके पिता मदन सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत:परिजनों का आरोप, एक पुलिस कर्मी की प्रताड़ना से था परेशान: ब्रेन हेमरेज के बाद तोड़ा दम
    Next Article
    लखनऊ में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:कैफे में हुई थी दोस्ती, विरोध पर मारपीट व धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment