Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में तीसरे दिन भी दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर:ईद से जारी विवाद, छतों पर पाए गए पत्थरों के ढेर; थाना प्रभारी सस्पेंड

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के गांव तालसपुर खुर्द में ईद के दिन से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर नमाज के लिए जा रहे लोगों के बीच पथराव शुरू हो गया। गांव में पहले से पुलिस पिकेट तैनात थी। इसके बावजूद हालात बिगड़ गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पीएसी और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। तीसरे दिन भी पथराव की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कार्रवाई की है। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक जागेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की और अप्रिय घटना न हो। यह घटना रोरावर थाना क्षेत्र का है। रील पर गाली–गलौज को लेकर हुआ झगड़ा मोहम्मद रिजवान ने बताया- विवाद की शुरुआत ईद के दिन हुई थी। सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गाली-गलौज की गई थी। इसी वीडियो को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया। ईद के दिन भी दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें करीब 6 लोग घायल हो गए थे। बाद में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद बन्नादेवी पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। सोमवार को यह विवाद फिर से हिंसक हो गया। जब लोग नमाज पढ़ने जा रहे थे, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया। दोनों तरफ से पत्थर चले और यह समझ पाना मुश्किल था कि शुरुआत किसने की। छतों पर पथराव के लिए रखी थीं ईंटें​ सूचना मिलते ही सीओ मयंक पाठक, थाना रोरावर, देहलीगेट और लोधा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद ड्रोन से सर्चिंग की गई, जिसमें पता चला कि पथराव की तैयारी पहले से ही की गई थी। उग्र लोगों ने छतों पर ईंट-पत्थरों के ढेर जमा कर रखे थे। पुलिस ने चिह्नित किए उपद्रवी ड्रोन चलते ही आरोपियों ने पत्थर हटाने शुरू कर दिए। इस दौरान कई घरों की छतों पर पत्थरों के ढेर जमा मिले, जिन्हें पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। एहतियातन भारी पुलिस बल और पीएसी को दोबारा तैनात कर दिया गया है। ड्रोन से की जा रही पहचान सीओ मयंक पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और ड्रोन के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा अध्यक्ष का 2027-लक्ष्य के लिए एकजुट होने का आह्वान:महानगर कार्यसमिति स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
    Next Article
    कानपुर विश्वविद्यालय में हनुमान कथा का आयोजन:संत विजय कौशल महाराज दे रहे जीवन उपयोगी संदेश, 29 मार्च तक चलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment