Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला:गाली-गलौज के बाद जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र में 28 जनवरी 2026 को एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पप्पू पुत्र किशनजी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मौहकमपुर गांव में सुबह करीब 11 बजे हुई थी। पीडि़त नेकसे पुत्र पन्नालाल निवासी मौहकमपुर पर पप्पू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। वादी शिवसिंह पुत्र पन्नालाल की तहरीर पर दादों थाने में धारा 115 (2)/352/351 (3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में, घायल नेकसे की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा 109 (1) बीएनएस की भी वृद्धि की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू पुत्र किशनजी (उम्र करीब 55 वर्ष) को मौहकमपुर जाने वाले मोड़, साँकरा नहर पुल से पहले से गिरफ्तार किया। आरोपी भी मौहकमपुर गांव का ही निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक श्री सुघर सिंह, हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह और कांस्टेबल जाविद खाँन शामिल थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विगाही गांव में महिलाओं को किया जागरूक:मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने अधिकारों, सुरक्षा उपायों की दी जानकारी
    Next Article
    फतेहाबाद मार्ग पर सड़क हादसा:बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment