Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलंकार अग्निहोत्री ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की:वृंदावन में बोले- बांके बिहारी कॉरिडोर के जरिए सरकार संस्कृति खत्म कर रही, यहां भी हारेंगे

    9 hours ago

    1

    0

    UGC के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा देने वाले PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने नई पार्टी बनाने की घोषणा करते हुए तीसरा मुद्दा उठाया है। उन्होंने बांके बिहारी कॉरिडोर को अपना तीसरा मुद्दा बताते हुए कहा- सरकार कॉरिडोर के जरिए गोस्वामी, पुरोहित और सेवादारों द्वारा स्थापित संस्कृति खत्म करने की कोशिश कर रही है। धार्मिक संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। यह लोग अयोध्या हारे हैं अब काशी और मथुरा-वृंदावन भी हारेंगे। अब हम सनातनी संस्कृति नाम की नई पार्टी बनाएंगें। इसके जरिए हम चुनाव लड़ेंगे। अगर किसी से गठबंधन करना पड़ा तो करेंगे। वृंदावन पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री दरअसल अलंकार अग्निहोत्री आज वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर के पुजारियों ने उन्हें पटका-माला पहनाकर प्रसाद भेंट किया। दर्शन के बाद वे राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ, ब्राह्मण सभा, पंडा सभा, व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों और बांके बिहारी कॉरिडोर व न्यास का विरोध कर रहे गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। आयोजकों ने उन्हें बांके बिहारी जी का छवि चित्र भेंट किया। तीसरा मुद्दा बांके बिहारी कॉरिडोर उठाया स्वागत समारोह में अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- हम तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं—UGC रेगुलेशन, एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग और बांके बिहारी कॉरिडोर। क्योंकि ये सनातन विरोधी सरकार है जो देश को बांटना चाहती है। सरकार के इन फैसलों से समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो रही है। फर्जी मुकदमों के लिए जारी की मेल आईडी अग्निहोत्री ने बताया- मैंने फर्जी एससी-एसटी एक्ट में दर्ज किए गए मुकदमों की जानकारी करने और इस एक्ट में आए लोगों को न्याय दिलाने के लिए एक मेल आईडी जारी की है। शुक्रवार रात को जारी की गई इस आईडी पर अभी तक 40 से ज्यादा मेल आ चुके हैं। जिनके जरिए लोग अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- बिहार की एक सवर्ण अधिकारी को इन्हीं लोगों ने दो बार निलंबित किया। उस पर दबाव डाला कि वह फिजिकल रिलेशन बनाएगी, तो मामला खत्म कर दिया जाएगा। इस कानून का दुरुपयोग किया जा रहा है। कॉरिडोर के जरिए संस्कृति खत्म की जा रही अलंकार अग्निहोत्री ने बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर कहा- यहां के जो गोस्वामी, पुरोहित और सेवादारों ने संस्कृति स्थापित की थी। इस कॉरिडोर के जरिए उसको खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। यह धार्मिक संरक्षण से उत्पन्न संस्था है। उसका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। यह लोग अयोध्या हारे हैं अब काशी और मथुरा-वृंदावन भी हारेंगे। सनातनी संस्कृति पार्टी बनायेंगे अलंकार अग्निहोत्री ने कहा- आज विजय एकादशी के अवसर पर मैं बांके बिहारी की धरती से घोषणा करता हूं कि एक सनातनी संस्कृति की पार्टी बनाएंगें। इसके जरिए हम चुनाव लड़ेंगे किसी से गठबंधन करना पड़ा तो करेंगे। अपना दल, राजभर और अन्य दलों का अपना सम्मान है हम भी अपना सम्मान बनाएंगे। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में चंद्रलाल शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, मनोज मोहन शास्त्री, गोविंद शर्मा, प्रमोद गौतम, श्याम सुंदर गौतम, श्याम सरदार, विवेक गौतम, विवेक महाजन, जमुना शर्मा, नीलम गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। UGC रेगुलेशन 2026 पर जताई ये आपत्ति अलंकार अग्निहोत्री ने बताया- यह रेगुलेशन (13 जनवरी 2026) अत्यंत भेदभावपूर्ण है। इसमें सामान्य वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को 'स्वघोषित अपराधी' मान लिया गया है। उसके साथ भेदभाव नहीं हो सकता। समता समितियों के माध्यम से बच्चों का मानसिक और शारीरिक शोषण होने की पूरी आशंका है। कोई भी निराधार शिकायत करके किसी का भविष्य बर्बाद कर सकता है। क्या हम अपने बच्चों को ऐसी व्यवस्था में पढ़ने भेजेंगे, जहां न्याय के नाम पर शोषण हो? मैं उन जनप्रतिनिधियों से भी पूछना चाहता हूं, जो ब्राह्मण समाज के नाम पर वोट लेकर आज 'कॉर्पोरेट एम्पलाई' की तरह चुप बैठे हैं। क्या आप ब्राह्मणों का नरसंहार चाहते हैं। सांसद-विधायकों से पूछना चाहता हूं- क्या घुंघरू पहन रखा है, कब बोलेंगे। क्या आप लोग वेट कर रहे हैं कि हमारी बहू-बेटियों का सड़कों पर रेप हो। क्या आप अपने आकाओं के आदेश का इंतजार कर रहे हैं? क्या आप तब बोलेंगे, जब स्थिति हाथ से निकल जाएगी? आपने ब्राह्मण के नाम टिकट लिया। ब्राह्मणों को वोट लिया। जब आप जीत गए। तो कोई मतलब ही नहीं। अब जानिए अलंकार अग्निहोत्री के बारे में अलंकार अग्निहोत्री कानपुर के रहने वाले हैं। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। मां बैंक में थीं। 1998 में यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अलंकार को 21वां स्थान मिला। इसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से बीटेक किया और नौकरी करने लगे। 2014 में जब अलंकार के सभी छोटे भाई सेटल हो गए। बहन की शादी हो गई, तो उन्होंने नौकरी छोड़कर UPPCS की तैयारी की और 2019 में एग्जाम क्वालिफाई किया। …………… ये खबर भी पढ़िए… रामपुर में वकील की हत्या का LIVE VIDEO:क्लर्क ने कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर 2 गोलियां दागीं, एक खुद को भी लगी रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी को हत्या हो गई थी। वकील की कार्यालय के बाबू ने गोली मारकर हत्या की थी। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वकील फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अखिलेश यादव बोले- गंगा पुल पर 90 मिनट का जाम; लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचाने का दावा
    Next Article
    अखिलेश यादव बोले- गंगा पुल पर 90 मिनट का जाम:लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचाने का दावा; भाजपाई बताते कम, छिपाते ज्यादा हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment