Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव बोले- गंगा पुल पर 90 मिनट का जाम:लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचाने का दावा; भाजपाई बताते कम, छिपाते ज्यादा हैं

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से कानपुर जाते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव गंगा बैराज पर भीषण जाम का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने X पर लिखा- दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जितना बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं। जाजमऊ में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत करीब 90 मिनट के जाम के बाद सपा प्रमुख जाजमऊ पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। यहां से अखिलेश यादव मेहरबान सिंह के पुरवा में रिटायर्ड जज श्याम सिंह यादव के यहां पहुंचे। जिसके बाद जिला अध्यक्ष फजल महमूद के पुत्र सैय्यद मोहम्मद अहमद को 7 फरवरी को विवाह हुआ हैं। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए आज सिविल लाइन उनके निवास स्थान पहुंचेंगे। यहां आशीर्वाद देने के बाद आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेई के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने बिठूर के लिए रवाना होंगे। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें धमकी और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में सपा प्रवक्ता गिरफ्तार: बाराबंकी में दो दिन से थे लापता; सफदरगंज से STF ने पकड़ा बाराबंकी पुलिस ने धमकी देने और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा होते ही वह लापता हो गए। पुलिस ने उन्हें सफदरगंज क्षेत्र से हिरासत में लिया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलंकार अग्निहोत्री ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की:वृंदावन में बोले- बांके बिहारी कॉरिडोर के जरिए सरकार संस्कृति खत्म कर रही, यहां भी हारेंगे
    Next Article
    बच्चे की जान बचाई तो बोला तुम्हारे साथ पार्टी होगी:KGMU में महिला डॉक्टर ने मना किया तो चैंबर में बुलाया, गलत हरकत की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment