Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अल्लाह का आदेश और...पेरिस में ताबड़तोड़ हमले का Video रोंगटे खड़े कर देगा

    13 hours ago

    1

    0

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ऐसी घटना घटित हुई है जिसकी तस्वीरें दिल दहला देने वाली है। तस्वीरों में हमलावर चीखता नजर आ रहा है, चिल्ला रहा है और वह कह रहा है कि उसने ऐसा किसके हुक्म पर किया है। हैरान कर देने वाली यह तस्वीरें पेरिस में सोमवार को पोर्ट डीलीची के पास दिखाई दी। जहां एक सिरफिरे शख्स ने तीन महिलाओं पर हमला किया। वहां मौजूद आम नागरिकों और छुट्टी पर चल रहे पुलिस अधिकारी की बहादुरी से आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंज ननेज ने कहा कि इस हमले में 19, 24 और 36 साल की तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से दो महिलाओं की हालत नाजुक है। इसे भी पढ़ें: महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान बने फ्रांस के नए कोच, दिदियेर देसचैम्प्स की जगह संभालेंगे टीम की कमानदबोचे जाने के बाद हमलावर फ्रेंच भाषा में कहता हुआ सुनाई दिया कि यह उसने अल्लाह के हुक्म पर किया है जिसने उसे ऐसा करने को कहा। इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। इस पूरे वाक्य का वीडियो बनाने वाले मोहम्मद अली बोहाजर ने कहा कि जब मैंने उसे एक महिला के पीठ में हमला करते देखा तो मैं चिल्लाने लगा और कहा कि आओ इसे रोकते हैं। कई लोग मदद के लिए आगे आए। एक शख्स ने उस पर सूटकेस फेंक कर मारा और उसके बाद उसके हाथ से हथियार गिर गया। फिर उसी पल में उसे पकड़ लिया गया। पैर मारकर उसका बैलेंस बिगाड़ा गया। उसे जमीन पर पटक कर दबोचा गया। इस वायरल वीडियो में  ट्रैक सूट पहने ने हमलावर को स्थानीय लोगों ने पूरी तरह से जमीन पर दबोचा। पास ही पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग के पास हथियार पड़े हुए थे। गृह मंत्री ने बताया है कि घटना के वक्त वहां से गुजर रहे एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी ने तुरंत आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया। पेरिस पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले की वजह जानने की कोशिश कर रही है। ‼️🇫🇷 𝗔𝗟𝗘𝗥𝗧𝗘 𝗜𝗡𝗙𝗢 — « C’est Allah qui me l’a ordonné » : Une ATTAQUE AU COUTEAU vient d’avoir lieu à Paris, aux alentours de la place de Clichy.Un individu a poignardé 3 femmes, dont l’une serait enceinte. L’une des victimes est en URGENCE ABSOLUE.Les victimes ont… pic.twitter.com/kjbPpBDOlT— Bastion (@BastionMediaFR) July 27, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेतन्याहू के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन...इजराइल के विपक्षी नेता का बयान भारत की राजनीति हिला देगा
    Next Article
    पीओके चुनाव के पहले चरण में पीएमएल-एन ने जीतीं नौ सीटें, पीपीपी ने लगाया धांधली का आरोप

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment