Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांठ रोड बंद, दिल्ली रोड पर भी भारी वाहन प्रतिबंधित:कांवड़ यात्रा के लिए मुरादाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है। मंगलवार देर रात से कांठ रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। 30 जुलाई से दिल्ली रोड पर भी भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उनकी सुरक्षा और यात्रा को सुचारु बनाने के लिए कांठ रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है। इन वाहनों को अब काशीपुर तिराहा, ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलगढ़ और धामपुर के रास्ते बिजनौर भेजा जा रहा है। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 30 जुलाई से दिल्ली रोड पर भी भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने या आवश्यकता पड़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था में और बदलाव किए जा सकते हैं। प्रशासन ने दिल्ली, मेरठ, बरेली, रामपुर, बिजनौर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। हल्के वाहनों को टीएमयू और अगवानपुर के रास्ते निकाला जाएगा। इस बीच, एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह और अन्य अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने दिल्ली रोड स्थित अमरोहा बॉर्डर, पाकबड़ा, मझोला, गांगन पुल और मूंढापांडे क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप:जौनपुर में मशीन खराब होने से मरीज परेशान, निजी केंद्रों का सहारा लेने को मजबूर
    Next Article
    पूर्व मंत्री की अंतिम यात्रा शुरू होते ही पत्नी बेहोश:भाई ने विधायक के केयरटेकर पर लगाया हत्या का आरोप, लखनऊ पुलिस से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment