Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट:शहर में 18 ईदगाह और 375 मस्जिदों में पढ़ी जाएगी नमाज, ड्रोन-सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में आज अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर की दोनों जामा मस्जिदों के साथ ही अन्य प्रमुख मस्जिदों के बाहर भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। नमाज से पहले पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी इन स्थलों का निरीक्षण करेंगे। 18 ईदगाह व 375 मस्जिदों में नमाज शहर की बात करें तो यहां 18 ईदगाह और 375 मस्जिदे हैं जहां अलविदा जुमा की नमाज होगी। सभी का समय अलग-अलग है। उसी के अनुसार यहां पुलिस प्रशासन की ओर से ड्यूटी लगाई गई है। निर्धारित समय पर पुलिस और प्रशासनिक अवसर इन स्थलों का जायजा लेंगे ताकि नमाज के वक्त किसी तरह से व्यवस्था प्रभावित न हो। पुलिस-प्रशासनिक अफसर को जिम्मा व्यवस्था के तौर पर प्रमुख ईदगाह पर एक प्रशासनिक अफसर के साथ CO को तैनात किया गया है। ये अफसर क्षेत्रीय थाना पुलिस के अलावा RAF, PAC और QRT के जवानों के साथ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टिगत ड्रोन भी भरेगा उड़ान ईदगाह स्थलों के आसपास सुरक्षा चाक चोबंद की गई है। शहर के कुछ संवेदनशील स्थान भी है जहां ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा लोकल इन्वेस्टिगेशन यूनिट और सादे कपड़ों में थाना पुलिस को भी तैनाती दी गई है। ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी सड़कों पर अवस्था हावी ना हो इसको लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई हैं। भीड़भाड़ वाले रास्ते पर हेड कांस्टेबल के साथ दो होमगार्ड दिए गए हैं। कुछ जगह पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर भी व्यवस्था संभालते देखेंगे। चारों TSI भी घूम घूम कर अपने क्षेत्र की व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में हवाओं के साथ तेज बारिश से तापमान गिरा:गेहूं-दलहन की फसलों को नुकसान की आशंका, निचले इलाकों में जलभराव
    Next Article
    मेरठ में लगातार 12 घंटों की बूंदाबांदी से गिरा तापमान:अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार, प्रदूषण कर स्तर भी 97 पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment