Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में 4 घरों में सेंध, लाखों पार:बीते कुछ दिनों में कई वारदातें, खुलासे में फिसड्डी साबित हो रही पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात यह हैं कि बीते कुछ दिनों में लाखों की वारदातें होने के बावजूद पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे इलाके के लोगों में गहरा भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। 24 मार्च की रात शेखपुर, कटारिया और याकूबपुर गांवों में चोरों ने सुनियोजित तरीके से कई घरों को निशाना बनाया। अरविंद वर्मा, सुदीप वर्मा, संजय वर्मा और अशोक वर्मा के घरों में घुसकर चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ डाले और करीब 5 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। वारदात के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में हैं, लेकिन पुलिस अब तक खाली हाथ है। इसके बाद 28 मार्च को टेकनपुर और माधवपुर में भी चोरों ने धावा बोला। यशवंत वर्मा के घर से 4.40 लाख रुपये नकद और करीब 5 लाख के जेवर चोरी कर लिए गए, वहीं राकेश कुमार के घर से भी कीमती सामान उठा ले गए। इन घटनाओं को जोड़ें तो चार घरों से 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस की जांच की रफ्तार बेहद सुस्त नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस घटनास्थल पर देर से पहुंचती है और सिर्फ खानापूर्ति कर लौट जाती है। गश्त के नाम पर औपचारिकता निभाई जा रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही पूरा इलाका दहशत में डूब जाता है और लोग खुद पहरा देने को मजबूर हैं।लगातार हो रही इन वारदातों ने साफ कर दिया है कि अकबरपुर पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सड़क हादसे में तेंदुए की मौत:मिर्जापुर हाइवे पर ट्रक ने मारी टक्कर, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
    Next Article
    रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाईं:नई दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-भागलपुर रूट पर मिलेंगी सुविधाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment