Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    139 महिलाओं ने लिया प्रशिक्षण में भाग:समूह सखियों का 4 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

    2 hours ago

    2

    0

    औरैया के अजीतमल स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत समूह सखी मॉड्यूल-04 का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 139 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ और समापन डॉ. डी. के. सचान (आचार्य, RIRD बकेवर) द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को बैग, फोटोग्राफ, प्रमाण पत्र और पेन-पैड सहित आवश्यक सामग्री वितरित की गई। जिला संसाधन व्यक्ति एसएमसीवी विद्या सिंह सेंगर ने महिलाओं को रीढ़ पुस्तिका, छोटी बचत के महत्व और समूह में लेन-देन की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। सुरेश चंद्र (डीआरपी), बीआरपी अंजू, मधु, स्नेहलता और दीपक कुशवाहा (असिस्टेंट ट्रेनिंग इंचार्ज, बकेवर) ने भी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। इसमें समूह सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया। यह प्रशिक्षण अजीतमल, बिधूना, अछल्दा, ऐरवाकटरा, भाग्यनगर और साहर विकासखंड की महिलाओं के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सुधा, राधा, रजनी, चांदनी, रिचा, अनुष्का पाल, काजल गुर्जर, रिंकी, पिंकी, सोनी, कमलेश कुमारी सहित कई समूह सखियां उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी पहुंचे अयोध्या:थोड़ी देर में परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे, सीएम योगी से मिलेंगे
    Next Article
    गोरखपुर में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट चुनाव में मारपीट:दो गुटों की आपस में भिड़ंत से काउंटिंग रुकी, दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment