Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में आप जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:उपमुख्यमंत्री आगमन से पहले, ट्रेड डील विरोध प्रदर्शन रोकने को कार्रवाई

    13 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में प्रदर्शन की योजना के मद्देनजर की गई। आप कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के निकट स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास धरना देने की तैयारी में थे। उनका उद्देश्य जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपना था, जिसमें देश के किसानों और आम नागरिकों के हितों पर संभावित प्रभावों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की जानी थी। आप जिलाध्यक्ष एडवोकेट बृजेश चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ की गई ट्रेड डील को लेकर देशभर में गंभीर चिंताएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते की शर्तों, इसके संभावित लाभार्थियों और दूरगामी प्रभावों के संबंध में न तो संसद को विश्वास में लिया गया और न ही जनता के समक्ष पूर्ण पारदर्शिता बरती गई। चौधरी ने कहाकि पार्टी इसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर शांतिपूर्ण धरना देकर ज्ञापन सौंपने वाली थी। हालांकि, प्रशासन ने उन्हें और उनके कई कार्यकर्ताओं को पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार का सीधा हनन बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती के अपहरण और यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार:फतेहपुर पुलिस ने कौशांबी के युवक को न्यायालय भेजा, जेल
    Next Article
    हापुड़ में शोहदे ने NEET छात्रा को गली में खींचा,VIDEO:2 बहनों के साथ जा रही थी, शोर मचाया, पिलर पकड़कर हाथ छुड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment