Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती के अपहरण और यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार:फतेहपुर पुलिस ने कौशांबी के युवक को न्यायालय भेजा, जेल

    14 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले की धाता थाना पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, बंधक बनाने और यौन शोषण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी युवक और अपहृत युवती की तलाश कर रही थी। पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामद युवती का मेडिकल कराया जा रहा है, साथ ही दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 161 और 164 के तहत उसके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने 14 फरवरी 2026 को मोहम्मद आमिर उर्फ छोटू (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र नियामतउल्ला उर्फ नोटे, निवासी ग्राम अंधावा, थाना महेवाघाट, जनपद कौशांबी को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मु0अ0सं0 18/26 धारा 137(2), 87 BNS से संबंधित थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में किशनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सावन कुमार पटेल और कांस्टेबल अनवारूल हसन शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजनजी के भजन पर नृत्य करने लगे भक्त:शाहगंज में चल रही श्रीरामकथा में आए 25 हजार श्रद्धालु, राजनजी रामलला के दर्शन किए
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में आप जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:उपमुख्यमंत्री आगमन से पहले, ट्रेड डील विरोध प्रदर्शन रोकने को कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment