Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में अष्टखंभा के लिए ₹1 करोड़ मंजूर:भाजपा नेता विवेक मौर्य ने मंत्री जयवीर सिंह से मिलकर जताया आभार

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में भाजपा नेता और नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात कर अकबरपुर के ऐतिहासिक अष्टखंभा के लिए ₹1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुलाकात के दौरान विवेक मौर्य ने अकबरपुर में पर्यटन की संभावनाओं और अन्य विकास परियोजनाओं को लेकर मंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी पर्यटन मंत्रालय की ओर से जिले को और योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पहले सौंपा था ज्ञापन, अब मिली स्वीकृति गौरतलब है कि पिछले वर्ष 15 जुलाई को विवेक मौर्य ने अखिल भारतीय राजभर संगठन के पदाधिकारियों—जिला अध्यक्ष रामकिशोर राजभर, जिला महासचिव रामनायक राजभर और सभासद अनिल राजभर के साथ मंत्री जयवीर सिंह के आवास पर भेंट की थी। इस दौरान उन्होंने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोरपुर स्थित ऐतिहासिक अष्टखंभा के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए ज्ञापन सौंपा था। क्षेत्रवासियों में खुशी, पहचान सहेजने की उम्मीद उस समय मंत्री ने प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब ₹1 करोड़ की स्वीकृति के साथ परियोजना को गति मिली है। क्षेत्रवासियों ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए इसे अकबरपुर की ऐतिहासिक पहचान को सहेजने की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को 25 सेकेंड में 15 बार बेल्ट मारे, VIDEO:अंबेडकरनगर पुलिस का दावा- मारपीट नहीं, बच्चे रील बना रहे थे
    Next Article
    पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर 4.33 लाख की ठगी:हापुड़ में कॉल पर जानकारी देते ही खाते से साफ हुई रकम, देर से दर्ज हुआ केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment