Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:दो दिवसीय आयोजन में लोक कलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां

    1 day ago

    2

    0

    अम्बेडकरनगर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग) और जिला प्रशासन, अम्बेडकरनगर के संयुक्त तत्वावधान में ये कार्यक्रम हवाई पट्टी पर आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन लोक संस्कृति, लोक कलाओं और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत वाराणसी के लोक गायक विमल बावरा के लोक गायन से हुई, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद, मथुरा के मुरारी लाल तिवारी और उनकी मंडली ने बृज के प्रसिद्ध लोकनृत्य 'फूलों की होली' की जीवंत प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति से दर्शक बृज की सांस्कृतिक विरासत से परिचित हुए। झांसी के रवि परिहार और उनकी मंडली ने मल्लखंभ का रोमांचकारी प्रदर्शन किया। कलाकारों के अद्भुत संतुलन, कौशल और साहसिक करतबों ने दर्शकों को आश्चर्यचकित किया और खूब सराहना बटोरी। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कला प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के दूसरे दिन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 6:00 बजे से हवाई पट्टी पर जारी रहेंगी। इनमें मथुरा के मुरारी लाल तिवारी और उनकी मंडली द्वारा बृज के लोकनृत्य, अयोध्या की शालिनी द्वारा बधावा लोक नृत्य और झांसी के रवि परिहार व उनकी मंडली द्वारा मल्लखंभ का प्रदर्शन शामिल होगा। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता के हत्यारे बेटे को 7 साल की सजा:अंबेडकरनगर कोर्ट ने 14 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया
    Next Article
    बलरामपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों ने किया योगाभ्यास:स्वस्थ जीवन और मानसिक शांति का संदेश, योग से निरोग रहने का संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment