Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hollywood से आई Good News, एक्ट्रेस Anne Hathaway हैं प्रेग्नेंट, वीडियो शेयर कर दिखाया बेबी बंप

    2 hours ago

    2

    0

    हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐन हैथवे अपने तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके इस खबर को कन्फर्म किया। इस खास पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेबी, मैं तुम्हारी हूं।'वीडियो में अनोखे अंदाज में दिखाया बेबी बंपशेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस शुरुआत में अपने पेट पर हाथ रखे हुए कैमरे के सामने आती हैं। अगले ही सेकंड, वह अपना हाथ हटाकर फैंस को अपना बेबी बंप दिखाती हैं और फिर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने से तेज़ी से हट जाती हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Anne Hathaway (@annehathaway) इसे भी पढ़ें: Spider-Man: Brand New Day New Trailer: हल्क से टक्कर लेते नजर आए Tom Holland, भारत में एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्मसमर ब्रेक के दौरान आई गुड न्यूजहैथवे की प्रेग्नेंसी की यह खबर तब आई है जब वह अपनी लगातार पांच फिल्मों की शूटिंग और काम पूरा करने के बाद एक छोटा सा समर ब्रेक एन्जॉय कर रही हैं। उनकी ये पांचों फिल्में या तो थिएटर्स में रिलीज हो चुकी हैं या फिर इसी साल रिलीज होने वाली हैं।2012 में हुई थी शादी, पहले से हैं दो बेटेप्रिंसेस डायरीज जैसी सुपरहिट फिल्म की एक्ट्रेस ऐन हैथवे ने साल 2012 में एडम शुल्मन से शादी की थी। शादी के चार साल बाद उन्होंने अपना परिवार आगे बढ़ाया। साल 2016 में उन्होंने अपने पहले बेटे जोनाथन का दुनिया में स्वागत किया था और इसके ठीक तीन साल बाद, यानी 2019 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे जैक को जन्म दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    International Yoga Day पर PM Modi का Mission Yoga 365, Kolkata से दिया बड़ा संदेश
    Next Article
    Donald Trump का Iran को अल्टीमेटम, Hormuz Strait में Toll Tax वसूला तो खैर नहीं

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment