Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में बीजेपी जिलाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सस्पेंस बरकरार:गुटबाजी के चलते प्रदेश नेतृत्व नहीं बना पा रहा सहमति, दिल्ली-लखनऊ तक खींची डोर

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया तेज है, लेकिन अम्बेडकरनगर में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति अब तक अधर में लटकी हुई है। जिले में गुटबाजी और आपसी खींचतान के चलते पार्टी नेतृत्व किसी एक नाम पर सहमति नहीं बना पा रहा है। यही वजह है कि जहां प्रदेश के कई जिलों में जिलाध्यक्षों के नाम लगभग तय हो चुके हैं, वहीं जिले में अभी भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक जिलाध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार मैदान में हैं और हर गुट अपने समर्थित चेहरे को आगे बढ़ाने में जुटा है। पार्टी के भीतर दो से तीन प्रमुख गुट सक्रिय बताए जा रहे हैं, जो अपने-अपने नेताओं के जरिए लखनऊ तक लॉबिंग कर रहे हैं। यही कारण है कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भी अंतिम निर्णय लेने में मशक्कत करनी पड़ रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जिले में भाजपा में लंबे समय से अंदरूनी खींचतान चली आ रही है। पिछले संगठनात्मक बदलावों के दौरान भी जिलाध्यक्ष को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। इस बार भी वही तस्वीर दोहराई जाती दिख रही है। कई दावेदारों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया है, जिससे मामला और उलझ गया है। दिलचस्प बात यह है कि पार्टी हाईकमान संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति जल्द करना चाहता है, लेकिन आपसी समीकरण ऐसे उलझे हैं कि निर्णय टलता जा रहा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिले में सभी गुटों को साधकर ही नाम तय किया जाएगा, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला संगठन में और असंतोष पैदा कर सकता है। अब सबकी नजर लखनऊ और प्रदेश नेतृत्व पर टिकी है कि आखिर किस चेहरे पर मुहर लगती है। फिलहाल भाजपा में जिलाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सस्पेंस बरकरार है और कार्यकर्ता भी नए जिलाध्यक्ष के नाम का इंतजार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में महिला की पीट-पीटकर हत्या:आरोपी फरार, आरोपी जेठ के घर मिला शव; बेटे ने पिता को दी जानकारी
    Next Article
    बिजनौर में विवाहिता की बाथरूम में मौत:गैस गीजर से दम घुटने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment