Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में महिला की पीट-पीटकर हत्या:आरोपी फरार, आरोपी जेठ के घर मिला शव; बेटे ने पिता को दी जानकारी

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज जनपद के अमापुर थाना क्षेत्र के भबूपुरा गांव में एक 35 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके तहेरे जेठ के घर में मिला। इस मामले में मृतक महिला के पति ने अपने तहेरे भाई नीरज और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला की पहचान रुचि (35) पत्नी पवन कुमार के रूप में हुई है। रुचि अपनी ससुराल अमापुर थाना क्षेत्र के भबूपुरा गांव में रहती थी। उनके पति पवन कुमार लखनऊ में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। रुचि पिछले दो साल से अपने 8 वर्षीय बेटे हार्दिक के साथ गांव में रह रही थीं। मृतक महिला के पति पवन कुमार ने बताया कि वह होली पर घर आए थे और गुरुवार को वापस लखनऊ के लिए निकले थे। जब वह अलीगढ़ पहुंचे, तो उनके बेटे हार्दिक ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके ताऊ नीरज और उनके परिवार वाले उनकी मां को मार रहे हैं। बेटे से सूचना मिलने के बाद पवन ने गांव के कुछ लोगों को फोन किया, जिससे उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी के साथ मारपीट हुई है। नीरज रुचि को खींचकर अपने घर ले गया था और वहां भी उसके साथ मारपीट की।हालांकि, उन्हें तब यह नहीं बताया गया था कि रुचि की मौत हो चुकी है। पवन ने अलीगढ़ से 112 नंबर पर कॉल किया। गांव पहुंची पुलिस ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत गांव आने को कहा। पुलिस जब रुचि को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। पवन ने बताया कि उनका बेटा इस पूरी घटना का गवाह है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रुचि दो साल पहले बेटे की पढ़ाई के लिए लखनऊ से गांव आ गई थीं और खेती का काम भी संभाल रही थीं। वहीं घटना के चश्मदीद मृतक महिला के बेटे हार्दिक ने बताया कि ताऊं नीरज और उनके परिवार वाले मेरे घर आएं और मेरी मम्मी को घर से उठाकर अपने घर ले गए। फिर बंद करके मेरी मम्मी को मारा। फिर मेने अपने दोस्त के घर जाकर दोस्त के घर से पुलिस को फोन किया। फिर पुलिस मम्मी को लेकर अस्पताल आई। और अस्पताल में मम्मी को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के पति ने बताया नीरज की पत्नी बेटा बेटी को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या:पिता बाहर थे, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में बीजेपी जिलाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सस्पेंस बरकरार:गुटबाजी के चलते प्रदेश नेतृत्व नहीं बना पा रहा सहमति, दिल्ली-लखनऊ तक खींची डोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment